शामली, 15 जून (ता)। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शामली शाखा के तत्वावधान में गत दिवस अग्रसेन पार्क में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य शाखा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी शामली के अध्यक्ष कुशांक चौहान ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रेड क्रॉस परिवार द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 140 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदाताओं के उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने इसे समाज में बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत कहा। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी शामली के अध्यक्ष कुशांक चौहान तथा नगर पालिका चेयरमैन अध्यक्ष अरविंद संगल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है, इसलिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर को सफल बनाने में ब्लड कमेटी के सदस्य अजय संगल, डॉ. नदीम, डॉ. अक्षय, अंशुल संगल, अजय चौहान, विपिन चौहान, सुरेंद्र चौहान, नदीम, रवि कुमार, डॉ. सौरभ सिंह, नूतन पांडे, कुमारी काजल मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

