मेरठ 17 जुलाई (प्र)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग भी अलर्ट मोड में है। इसलिए कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में चौ. चरणसिंह गंगनहर पटरी आसपास की आठ दुकानों का अस्थायी रूप से स्थान परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही 124 दुकानों पर पर्दे डालने के बाद ही शराब बिक्री हो सकेगी।
जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आठ दुकानों को अस्थायी रूप से स्थान परिवर्तन कर संचालित किया जाएगा। ये सभी दुकानें ग्रामीण क्षेत्र की हैं। इनमें सात दुकान चौ. चरणसिंह गंगनहर कांवड़ मार्ग के आसपास हैं। गांव कल्याणपुर स्थित देशी शराब दुकान को सरवचन के खेत के पास, भोला झाल स्थित देशी शराब दुकान को टीकाराम के घर के पास, भोला झाल कम्पोजिट को टीकाराम के घर की गैलरी, पूठखास देशी शराब को पश्चिम में जनरल स्टोर के पास, पूठखास कम्पोजिट को पूरब में होटल के पास, कैली कम्पोजिट को कैली मार्ग पर, नानू कम्पोजिट को करणसिंह के खेत के पास अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा।
इन दुकानों पर डाला जाएगा पर्दा
केसरगंज, बागपत स्टैंड क, बागपत स्टैंड-ख, दिल्ली चुंगी, संजय वन, रिठानी, ध्यानवेद नगर, डुंगरावली, परतापुर, मोहिउद्दीनपुर, सोतीगंज, थापर नगर सोतीगंज तिराहा, मोहकमपुर, शॉप्रिक्स मॉल चौराहा, नटेशपुरम, जिटौली, सरधना रोड बाईपास चौराहा, दायमपुर लाला मोहम्मदपुर चौराहा, खड़ौली, गोपाल विहार, तेजगढ़ी, शास्त्रीनगर, हापुड़ चुंगी, सूरजकुंड रोड, मोहल्ला असारपुरा, गढ बस अड्डा, पुरी पेट्रोल पम्प, जागृति विहार, तक्षशिला, किला बस अड्डा मवाना, मवाना बस अड्डा परीक्षितगढ़, मंडी मेरठ रोड परीक्षितगढ़, ग्राम पिलीना, बहादरपुर मवाना सर्किल, शाहजहांपुर बागपत स्टैंड, आरके पुरम, रिठानी नम्बर एक, रिठानी नंबर दो, गंगोल मोड़ नंबर एक, गंगोल मोड़ नंबर दो, डूंगरावली, मोहिउद्दीनपुर नम्बर-1, मोहिउद्दीनपुर नम्बर- दो बेगमपुल नम्बर- दो, सोतीगंज, दिल्ली रोड टीपी नगर, शोप्रिक्स मॉल चौराहा, मोहकमपुर, कंकरखेडा नंबर एक, कंकरखेडा नंबर दो, जिटौली खिर्वा रोड, जिटौली- एनएच 58, सरधना रोड बाईपास चौराहा, श्रद्धापुरी फेस-2 दायमपुर लाला मोहम्मदपुर चौराहा, खड़ौली चौराहा, तेजगढ़ी नंबर एक, तेजगढ़ी नंबर दो, जेलचुंगी, शास्त्रीनगर नंबर एक, शास्त्रीनगर नंबर दो सूरजकुंड रोड, अंसारपुरा नंबर एक अंसारपुरा नंबर दो, हापुड़ अड्डा, पंचशील कालोनी, पुरी पेट्रोल पम्प नंबर एक, पुरी पेट्रोल पम्प नंबर दो, तक्षशिला नंबर एक, तक्षशिला नंबर दो मोदीपुरम नंबर-1, मोदीपुरम नंबर 2, डोरली नंबर-1, डोरली नंबर-2, सोफीपुर नंबर-1, सोफीपुर नंबर-2, लालकुर्ती, जमनानगर आदि ।

