Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नगरायुक्त व महापौर जी निरीक्षण और सलाह लेने की बजाय गंदगी की समस्या के समाधान के लिए इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से राय लीजिए
    देश

    नगरायुक्त व महापौर जी निरीक्षण और सलाह लेने की बजाय गंदगी की समस्या के समाधान के लिए इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से राय लीजिए

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 17, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरसात से पूर्व हुई बारिश ने नगर निगम और स्थानीय निकायों के कार्यों की पोल खोलकर रख दी। कुछ वर्षो में जनसुविधाओं और सफाई के लिए मिलने वाला बजट बढ़ गया बताया जाता है। उसके बावजूद काम क्यों नहीं कराए जाते। छह सात महीने व्यवस्था पुख्ता किए जाने के दावे किए जाते हैं लेकिन बारिश होने पर सारी पोल खुल जाती है। आजकल हमारे नगरायुक्त पार्षदों से पूछ रहे हैं कि हम क्या करें। महापौर रोजाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्देश दे रहे हैं और लाल पीले होने के साथ कार्रवाई की बात कर रहे हैं लेकिन नागरिकों का कहना है कि ९० प्रतिशत जांच में क्या हुआ यह किसी को पता नहीं। महापौर जी अगर समय से पहले निरीक्षण कर अफसरों को जनहित में काम करने के निर्देश दिए गए होते तो जो समस्याएं आम आदमी को गंदगी व जलभराव की भुगतनी पड़ रही है वो नहीं भुगतनी पड़ती। पिछले दिनों एक खबर पढ़ी कि एक बच्चे को चांदीपुरा वायरस हो गया और उसकी मौत हो गई। हमने भी पहली बार इसका नाम सुना। आए दिन जो नई बीमारियां अफसरों की लापरवाही से हो रही है उनमें बढोत्तरी हो सकती है। नगरायुक्त का सुझाव के लिए पूछना सही है लेकिन तैनाती के बाद ही राय लेते और पूर्व पार्षदों व क्षेत्रों के समाजसेवियों से बात करते तो यह समस्याएं सामने नहीं आती। अब लाठियां पीटने से कुछ होने वाला नहीं है। निरीक्षण और जांच पर समय गंवाने की बजाय पानी निकासी और कूड़ा समय से उठवाने के साथ ही पुलियों के निर्माण के समय ध्यान ना देने से अब वो पानी निकासी का कारण बन रही है वो किसके कार्यकाल में बनी पता कर कार्रवाई करे और नागरिकों को इन समस्याओं से निजात दिलाएं। वैसे मंडलायुक्त जी नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आप सही काम करने वाले शीलकुंज राजनकुंज कॉलोनी के निर्माणकर्ता इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से चर्चा करे तो कोई समाधान इस परेशानी का निकल सकता है। क्योंकि इनकी कॉलोनियों में एक घंटे में सारा पानी निकल जाता है और सफाई व हरियाली के नाम पर काफी पार्क इनकी कॉलोनियों में हैं।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.