नई दिल्ली, 15 जून (ता)। जिला बिलासपुर के अंतराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी शब्द गौतम पुत्र पंकज गौतम गांव रियाणा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह होनहार खिलाड़ी अब चीन में होने जा रही वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन पहली से 10 जुलाई तक किया जाएगा। शब्द गौतम का चयन भारतीय अंडर-18 वॉलीबाल टीम के लिए हुआ है।बरठीं के होनहार खिलाड़ी शब्द गौतम इससे पहले अंडर-16 वॉलीबाल इंडिया कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा थाईलैंड में हुई प्रतियोगिता में बेस्ट लिब्रो का खिताब भी शब्द गौतम अपने नाम कर चुके…
Author: admin
नई दिल्ली/ईस्ट रदरफोर्ड, 15 जून (ता)। दुनिया की सातवें नंबर की टीम मोरक्को ने गत दिवस फुटबॉल वर्ल्ड कप में पांच बार की चौंपियन ब्राजील को ड्रॉ पर रोका। ब्राजील की टीम 1934 के बाद से अपना ओपनिंग मैच नहीं हारी है। ग्रुप-सी के इस मुकाबले में 2022 की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को ने इस्माइल साइबारी के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर के शानदार गोल से ब्राजील ने वापसी कर एक अंक हासिल किया। मोरक्को ने अटैकिंग शुरुआत की और 21वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। नुसैर मजराउई ने ब्राजील के मिडफील्डर लुकास पाकेटा से गेंद छीनने…
नागपुर, 15 जून। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन के उपयोग को मंजूरी दे दी है। इस कदम का उद्देश्य आयातित जीवाश्म ईंधन पर भारत की निर्भरता कम करना और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ने की प्रक्रिया में तेजी लाना है। गडकरी ने रविवार को कहा ईंधन के रूप में शुद्ध एथेनॉल के उपयोग को वैध बनाने की नियामक प्रक्रिया पूरी कर ली गई। मैंने 100 प्रतिशत एथेलॉन के उपयोग को कानूनी रूप से अधिकृत करने वाले नियमों को अंतिम रूप देने की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। पेट्रोल…
नई दिल्ली, 15 जून (ता)। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सेना के अगले प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) होंगे। वह 30 जून को कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वर्तमान में उप सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल सेठ को दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान दोनों की जिम्मेदारी संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल सेठ दो ऑपरेशनल आर्मी कमांड का नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में गिना जाता है। पिछले ढाई वर्षों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्रों की रणनीतिक निगरानी की। लगभग…
मेरठ 15 जून (प्र)। गाजियाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर स्थित पुल संख्या 61 पर गर्डर रखने का काम किया जाएगा, जिसके चलते वाया मेरठ जाने वाली नौ ट्रेनें 19 जून को और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 20 जून को निरस्त रहेगी। छह ट्रेनों को रूट परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा। ये ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेंगी नौचंदी एक्सप्रेस 23 जून तक परिवर्तित रूट से संचालित होगीलखनऊ रेलवे स्टेशन पर कानका कार्य के चलते प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस उतरटिया, ट्रांसपोर्ट नगर अमौसी और आलम नगर होते हुए जाएगी। ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर नहीं जाएगी। 23 जून तक…
मुरैना, 15 जून (ता)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हेतामपुर रेलवे स्टेशन के पास खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई। इस अफवाह से मची चीख-पुकार और दहशत के बाद यात्रियों ने ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींच दी और अपनी जान बचाने के लिए नीचे कूद गए। इसी दौरान बगल वाले मुख्य ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।मुरैना रेलवे स्टेशन के निकट…
मेरठ 15 जून (प्र)। सीएम ग्रिड योजना के तहत वेस्टर्न कचहरी रोड के पुल का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम ने एक महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बरसात के मौसम में जलनिकासी बाधित न हो इसके लिए आबूनाले में पीएल शर्मा रोड की तरफ के हिस्से में बड़े-बड़े ह्यूम पाइप डालकर जलनिकासी दी गई है। पुल चौड़ीकरण कार्य के दौरान आवागमन प्रभावित नहीं होगा। इस कार्य के पूरे होने पर जाम से बड़ी राहत मिलेगी। सीएम ग्रिड योजना में करीब एक करोड़ की धनराशि पुल चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित थी। अभी यह पुल…
मुंबई, 15 जून (ता)। प्राइम वीडियो की नई सीरीज राख की सस्पेंस और इंटेंसिटी से भरी दुनिया के पीछे एक ऐसा मुख्य किरदार है, जो आम उम्मीदों से बिल्कुल अलग है। एक टिपिकल एक्शन-ड्रिवन पुलिस अफसर की बजाय, एसआई जयप्रकाश को एक सोचने-समझने वाले और भावनात्मक रूप से गहराई वाले इंसान के रूप में लिखा गया है, जिसकी शांत दृढ़ता उसे इस रोमांचक जांच के दौरान आगे बढ़ाती है। यही बारीक किरदार और इसकी दिलचस्प कहानी उन प्रमुख वजहों में से एक थी, जिसने बहुमुखी अभिनेता अली फज़ल को इस भूमिका की ओर आकर्षित किया।राख में जानबूझकर “माचो कॉप” की…
लावड़ 15 जून (प्र)। भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने इतिहास और हालिया विवादों पर कहा कि देश में बाबर और औरंगजेब जैसी क्रूर मानसिकता वाले लोगों की निशानियां पूरी तरह खत्म होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि बाबर और औरंगजेब जैसे आक्रांताओं का एक ऐसा म्यूजियम बनाया जाना चाहिए, जहां भारतवासी हर दिन जाकर जूते मारे। कहा कि इन लोगों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा और सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाया। रविवार को सकौती स्थित फार्म हाउस में माता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरधना…
मेरठ 15 जून (प्र)। शहर के गोला कुआं पर फर्जी जनसेवा केंद्र का संचालन कर रहे बाप-बेटा को साइबर सेल तथा लिसाड़ी गेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है जबकि एक बेटा फरार हो गया है। पुलिस ने फर्जी जनसेवा केंद्र से फर्जी डेबिट-क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड एवं पैन कार्ड का जखीरा बरामद किया है। साथ ही, वोटर आईडी, चेकबुक, ब्लैक हेल्थ कार्ड तथा रबर स्टाम्प व मुहर भी जब्त की हैं। रविवार को एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में फर्जी जनसेवा केंद्र पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी। एसपी क्राइम ने बताया…
