ओडिशा 18 जून। ओडिशा के स्कूल और जनशिक्षा विभाग की एक बेहद शर्मनाक लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरे राज्य के शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 8वीं तक की जो नई पाठ्यपुस्तकें छपकर आई हैं, उनमें एक-दो नहीं बल्कि कुल 1,678 तथ्यात्मक, छपाई और वैचारिक गलतियां पाई गई हैं. हद तो तब हो गई जब किताबों में दुनिया के सबसे महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन को वैज्ञानिक की जगह “महानतम पायलट” लिख दिया गया. इस भयंकर ब्लंडर पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक हाई-लेवल जांच…
Author: admin
लखनऊ 18 जून। बहुचर्चित कोडीन कफ सिरप कांड में एक लाख के इनामी मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उसके साथी वरुण सिंह, गौरव जायसवाल को यूपी एसटीएफ ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। दुबई में बैठे तीनों आरोपी कुर्की, लुक आउट नोटिस और कोर्ट से कई बार एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी हाजिर नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा भगोड़ा की कार्रवाई कराई है। पुलिस के मुताबिक, शुभम गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह वाराणसी की सिगरा कॉलोनी का रहने वाला है। वरुण आदमपुर प्रहलादघाट के कायस्थ टोला का है,…
मेरठ, 18 जून (प्र)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं कृषि विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।कुलपति के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि विश्वविद्यालय में आधुनिक कृषि अनुसंधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और कृषक कल्याण के लिए विभिन्न नवाचारों पर कार्य किया जा रहा है। किसानों तक नई तकनीकों को पहुंचाने के लिए संचालित कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय की रजत जयंती और सरदार वल्लभ भाई…
लखनऊ 18 जून। यूपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है तो कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार को 20 जिलों में बारिश और 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इस दौरान 50 की स्पीड से कहीं-कहीं हवा चल सकती है। सुबह से ज्यादातर शहरों में धूप निकली हुई है। कहीं-कहीं पर बादल भी छाए हैं। वहीं दोपहर बाद वाराणसी, चंदौली समेत दक्षिण व पश्चिम के कुछ जिलों में तेज हवा चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। उष्ण लहर (लू) की संभावना: प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,…
मेरठ, 18 जून (प्र)। मेरठ विकास प्राधिकरण कर्मचारी अब डिफाल्टर आवंटियों के घर – घर पहुंचेंगे। उन्हें सरकार द्वारा चल रही ओटीएस योजना यानि एक मुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी देंगे। उनसे मौके पर ही आवेदन कराएगा जाएगा। मेडा सचिव अर्पित गुप्ता का कहना है कि डिफाल्टरों के लिए उनकी कालोनी में ही मेडा ओटीएस का शिविर लगाएगा। वहीं पर उनसे ओटीएस आवेदन पत्र जमा करेगा। उन्हें ओटीएस के बारे में जानकारी देगा। कहा गया कि डिफाल्टरों के लिए प्रदेश सरकार ने एक मुश्त समाधान योजना शुरू कर रखी है। जिसमें मेरठ विकास प्राधिकरण के डिफालटर अपनी बकाया…
लखनऊ, 18 जून (ता)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत दिवस अपनी पार्टी के भीतर बगावत के दावों को बेबुनियाद अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया। अखिलेश यादव का यह जवाब उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के उन दावों के जवाब में आया है, जिनमें उन्होंने कहा था कि एसपी तृणमूल कांग्रेस-शिवसेना-यूबीटी की तरह विभाजन की ओर बढ़ रही है और यह मात्र समय की बात है कि पार्टी के विधायक और सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने लगेंगे।एसपी अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के साहस पर भरोसा जताया और कहा कि भाजपा की श्नापाक योजनाओंश्…
मेरठ, 18 जून (प्र)। जिला अस्पताल की संविदा नर्सों और वार्ड बॉय ने गत दिवस जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वे पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र भुगतान की मांग की है। गत दिवस संविदा कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। राहुल सिंह, दीपक मलिक, दीपक यादव और अजय कुमार ने कहा कि वे सभी आउटसोर्सिंग एजेंसी मेसर्स बालाजी सॉल्यूशन के तहत काम कर रहे हैं। तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। घर का किराया, बिजली बिल और बच्चों की शिक्षा जैसे खर्च उठाना मुश्किल हो गया है।…
अयोध्या, 18 जून (ता)। दान की राशि गबन करने के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। प्रदेश के कई पूर्व डीजीपी का कहना है कि ये गंभीर आपराधिक कृत्य है। इसमें तत्काल केस दर्ज करना चाहिए। यही मांग आज देश की जनता भी कर रही है। पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि रोजाना लाखों-करोड़ों का दान आता है। कहा जाता है कि सोना-चांदी, रत्न व हीरे जड़े आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। ये सामान्य अपराध नहीं है बल्कि महापाप है। मंदिर संचालन और दान प्रबंधन में जिस दक्षता…
बीघापुर (उन्नाव), 18 जून (ता)। पांच दिन पहले ससुराल आई सेना के सूबेदार की पत्नी ने बीती गत रात पति से फोन पर बात कर फंदा लगा लिया। पत्नी की खुदकुशी से आहत पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात पति ने गत सुबह फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद पैनल और वीडियोग्राफी के बीच महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। मायके वालों ने महिला का कानपुर के सिद्धनाथ घाट पर अंतिम…
अयोध्या 18 जून। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में रामलला के चढ़ावे में हुई चोरी प्रकरण के बाद बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट है। जांच कर रही एसआइटी को व्यवस्था में सुधार के भी सुझाव देने हैं। इस प्रकरण के प्रकाश में आने के बाद चिंतित केंद्र व प्रदेश सरकार व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन के लिए सख्त निर्णय लेने जा रही हैं। इस कड़ी में ट्रस्ट में शीघ्र ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति पर विचार चल रहा है। इस पद पर किसी सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी को तैनात किया जा सकता है। देश के अन्य प्रसिद्ध व बड़े मंदिरों की…
