कोलकाता, 04 मई (ता)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी नतीजों के बीच तनाव और बढ़ गया है। आज कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों का एक समूह अचानक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर पहुंच गया। समर्थकों ने वहां जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के घर के बाहर श्जय श्रीरामश् के नारे लगाए। जिसके बाद पूरा इलाका नारों से गूंज उठा।जिस समय यह नारेबाजी हुई, उस समय मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आ रहे थे। प्रदर्शनकारियों के अचानक पहुंचने से वहां तैनात पुलिस बल सतर्क हो गया और आनन-फानन में भीड़ को नियंत्रित करने की…
Author: admin
नई दिल्ली, 04 मई (ता)। अटलांटिक महासागर में एक क्रूज जहाज पर संदिग्ध हंता वायरस के प्रकोप के कारण एक बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम तीन अन्य के बीमार होने की सूचना है। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन और दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग ने दी। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और कम से कम एक मामले में हंता वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि एक मरीज दक्षिण अफ्रीका के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में…
तमिलनाडु़, 04 मई (ता)। विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलनाडु वेट्री कज़गम (टीवीके) को लेकर फैली अफवाह ने एक फैन को इतना परेशान कर दिया कि उसने आत्महत्या की कोशिश कर ली। जानकारी के अनुसार, कृष्णागिरी जिले के 28 वर्षीय महेंद्रन ने यह सुन लिया था कि विजय की पार्टी चुनाव हार सकती है। इस बात से वह इतना घबरा गया कि उसने अपने घर के बाहर ही चाकू से अपना गला काट लिया।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोका और गंभीर हालत में कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल…
चंडीगढ़, 04 मई (ता)। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के चलते तेल और गैस की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है, जहां लोग अब एक बार फिर पारंपरिक मिट्टी के चूल्हों की ओर लौट रहे हैं।गैस सिलेंडर की ऊंची कीमतों और समय पर आपूर्ति न होने से परेशान ग्रामीण अब सस्ते और सहज विकल्प तलाश रहे हैं। विजयपुर के गांव कमाला में यह…
लखनऊ, 04 मई (ता)। उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से ज्यादातर हिस्सों में बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर जारी है। गत रविवार को कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी वर्षा हुई, जबकि सुल्तानपुर में 35.3 मिमी, गोंडा में 31.5 मिमी, अयोध्या और हरदोई में 22.2 मिमी तथा बरेली में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन में चली ठंडी हवाओं ने धूप की तीव्रता को कम कर दिया, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई।मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में…
लखनऊ, 04 मई (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें तबादला नीति को मंजूरी मिल सकती है, जिसके तहत 31 मई तक तबादले होंगे और तय अवधि पूरी करने वाले कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। बैठक में राज्य कर्मचारियों को 2ः डीए बढ़ाने और तारकोल की बढ़ी कीमतों के चलते पुराने टेंडरों में राहत देने पर भी फैसला संभव है।दोपहर तीन बजे सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक होगी। प्रस्ताव के अनुसार जिले में तीन साल और मंडल में सात साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारी तबादले की जद में आएंगे। वहीं, आकांक्षी जिलों में कोई…
लखनऊ, 04 मई (ता)। अब घर में छोटी दुकान चलाने वालों को अलग से कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई बिजली टैरिफ नीति में इस तरह के उपभोक्ताओं के लिए नई श्रेणी का प्रावधान किया जा सकता है। इससे प्रदेश के लगभग 35 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रहा है।प्रदेश में करीब 3.5 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें से लगभग 2.94 करोड़ घरेलू कनेक्शनधारी हैं। इनमें बड़ी संख्या (करीब 35 लाख) ऐसे लोगों की है, जो अपने घरों में किराना, स्टेशनरी, सब्जी या अन्य छोटे…
जालौन, 04 मई (ता)। जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ, जहां अयोध्या से उरई लौट रही एक कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी।मिली जानकारी के अनुसार, ललितपुर जनपद के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार कालपी…
नई दिल्ली, 04 मई (ता)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सुधारों, कम ब्याज दर और व्यय योग्य आय बढ़ने से अप्रैल में दुपहिया वाहनों की बिक्री मजबूत रही। देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता बजाज मोटोकॉर्प ने बताया कि अप्रैल में उसकी कुल बिक्री 85 प्रतिशत बढ़कर 5,66,086 इकाई पर पहुंच गई। घरेलू बिक्री में 85 फीसदी और निर्यात में 99 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। ये क्रमशः 5,32,433 इकाई और 33,653 इकाई पर रहे। कुल बिक्री में मोटरसाइकिल का योगदान 5,01,791 इकाई और स्कूटर का 64,295 इकाई रहा। इनमें क्रमशः 75 प्रतिशत और 233 प्रतिशत की…
मुंबई, 04 मई (ता)। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र तीन मई 1913 को को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के ने फाल्के फिल्म कंपनी के बैनर तले किया। फिल्म बनाने में उनकी मदद फोटोग्राफी उपकरण के डीलर यशवंत नाडकर्णी ने की थी। फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ को बनाने में करीब 15 हजार रुपए लगे थे। उस समय के हिसाब से यह बहुत बड़ी धनराशि थी। ऐसे में यदि फिल्म को केवल तीन या चार दिन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा तो वे अपना खर्च कैसे निकालेंगे? इस…
