Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत ने 2028-29 UNSC अस्थायी सदस्यता के लिए दावेदारी की पेश, जयशंकर ने दिया शांति का मंत्र
    • US-ईरान युद्ध : मार्च 2026 से अब तक खाड़ी इलाके में 13 भारतीयों की मौत, 3 लापता
    • ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट के आने से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई
    • महंगाई व आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे पीएम मोदी : जयराम रमेश
    • बिना मुकदमे हिरासत में रखने संबंधी बंगाल में बने कानून इमरजेंसी की याद दिलाता है
    • 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
    • उमर अब्दुल्ला को भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस
    • राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ओडिशा में कक्षा 1 से 8 तक की नई पाठ्यपुस्तकों में 1,678 गलतियां, न्यूटन को बताया पायलट, कर्नाटक हाउस बना ओडिशा विधानसभा
    देश

    ओडिशा में कक्षा 1 से 8 तक की नई पाठ्यपुस्तकों में 1,678 गलतियां, न्यूटन को बताया पायलट, कर्नाटक हाउस बना ओडिशा विधानसभा

    adminBy adminJune 18, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओडिशा 18 जून। ओडिशा के स्कूल और जनशिक्षा विभाग की एक बेहद शर्मनाक लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरे राज्य के शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 8वीं तक की जो नई पाठ्यपुस्तकें छपकर आई हैं, उनमें एक-दो नहीं बल्कि कुल 1,678 तथ्यात्मक, छपाई और वैचारिक गलतियां पाई गई हैं. हद तो तब हो गई जब किताबों में दुनिया के सबसे महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन को वैज्ञानिक की जगह “महानतम पायलट” लिख दिया गया. इस भयंकर ब्लंडर पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं.

    कर्नाटक विधानसभा को बताया ओडिशा का, हम्पी बन गया कोणार्क
    आजतक की रिपोर्ट के अनुसार जब ये नई किताबें स्कूलों में पहुंचीं, तो इन्हें देखकर शिक्षकों और बच्चों के होश उड़ गए. किताबों में सिर्फ न्यूटन को ही पायलट नहीं बनाया गया, बल्कि भूगोल और इतिहास के साथ भी भयंकर खिलवाड़ किया गया. किताब में कर्नाटक विधानसभा की तस्वीर छापी गई है और उसके नीचे ‘ओडिशा विधानसभा’ लिख दिया गया है.

    इसी तरह कर्नाटक के ऐतिहासिक हम्पी मंदिर परिसर की फोटो को ‘कोणार्क सूर्य मंदिर’ बता दिया गया है. यही नहीं, ओडिशा की प्रसिद्ध नियमगिरी पहाड़ियों को भूगोल की किताब में गलत तरीके से पड़ोसी राज्य झारखंड में दिखा दिया गया है, जबकि गंजम जिले के प्रमुख शहर ब्रह्मपुर को सीधे एक नया ‘जिला’ घोषित कर दिया गया है.

    चौंकाने वाली बात यह है कि कुल 1,678 गलतियों में से अकेले 705 गलतियां कक्षा 8वीं की किताबों में मिली हैं. इन किताबों में गेहूं की तस्वीर को धान, कांच के गिलास को कप, तापमान को दबाव और फूड वेब (खाद्य जाल) को फूड साइकिल (खाद्य चक्र) लिख दिया गया है. इसके अलावा ‘इक्विनॉक्स’ (विषुव) को ‘इक्वेटर’ (भूमध्य रेखा) बताकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा था.

    मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें स्कूल और जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड और मुख्य सचिव अनु गर्ग शामिल हुए. सीएम ने इस पूरे मामले की जांच के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी बना दी है. इस कमेटी को 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी. सीएम ने साफ कहा है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों और एजेंसियों को बख्शा नहीं जाएगा. दूसरी तरफ, विभाग ने आनन-फानन में अपनी गलती मानते हुए स्कूलों को ‘शुद्धिपत्र’ जारी किया है और शिक्षकों से कहा है कि वे इन गलतियों को सुधारकर ही बच्चों को पढ़ाएं.

    Mohan Charan Majhi odisha tazza khabar tazza khabar in hindi textbook-errors
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भारत ने 2028-29 UNSC अस्थायी सदस्यता के लिए दावेदारी की पेश, जयशंकर ने दिया शांति का मंत्र

    July 14, 2026

    US-ईरान युद्ध : मार्च 2026 से अब तक खाड़ी इलाके में 13 भारतीयों की मौत, 3 लापता

    July 14, 2026

    ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट के आने से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.