मेरठ, 18 जून (प्र)। जिला अस्पताल की संविदा नर्सों और वार्ड बॉय ने गत दिवस जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वे पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र भुगतान की मांग की है। गत दिवस संविदा कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। राहुल सिंह, दीपक मलिक, दीपक यादव और अजय कुमार ने कहा कि वे सभी आउटसोर्सिंग एजेंसी मेसर्स बालाजी सॉल्यूशन के तहत काम कर रहे हैं। तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। घर का किराया, बिजली बिल और बच्चों की शिक्षा जैसे खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने एजेंसी की लापरवाही को इसका जिम्मेदार ठहराया है। जिला प्रशासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात की। उन्हें कर्मचारियों का वेतन शीघ्र दिलाने के निर्देश दिए गए।
Trending
- भारत ने 2028-29 UNSC अस्थायी सदस्यता के लिए दावेदारी की पेश, जयशंकर ने दिया शांति का मंत्र
- US-ईरान युद्ध : मार्च 2026 से अब तक खाड़ी इलाके में 13 भारतीयों की मौत, 3 लापता
- ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट के आने से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई
- महंगाई व आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे पीएम मोदी : जयराम रमेश
- बिना मुकदमे हिरासत में रखने संबंधी बंगाल में बने कानून इमरजेंसी की याद दिलाता है
- 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
- उमर अब्दुल्ला को भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस
- राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

