Author: admin

सोशल मीडिया मंच सबसे चर्चित बनता जा रहा है। कुछ बुजुर्ग युवा लेखकों ने इसे बदनाम करने और इसकी कमियां गिनाने का ठेका सा ले रखा है जबकि यह खुद और इनके परिजन इसका खूब उपयोग कर उससे लाभ भी उठा रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है इस पर विचार करे तो इस क्षेत्र में कुछ लोगों का एकछत्र राज था सोशल मीडिया के सक्रिय होने से वो समाप्त हो गया क्योंकि अब हर विषय के लेख समाचार और जानकारी जिन्हे जुटाने में एढी से चोटी का जोर लगाना पड़ता था और लेखकों की अलग ही ठसक थी वो…

Read More

गाजियाबाद 17 जून। गाजियाबाद जिले में तनिष्क शोरूम से हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें शोरूम का कर्मचारी नितिन वर्मा, प्रेमिका काजल वर्मा और पिता संजय वर्मा शामिल है. पुलिस के मुताबिक यह चोरी नितिन और काजल की शादी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से की गई थी. आरोपित नितिन जैसे-तैसे शोरूम की चॉबी ले ली और वारदात को अंजाम दिया. नितिन ने चोरी से ठीक एक रात पहले उसने अपने दोस्तों को शादी तय होने की खबर सुनाई और फिर सभी को पार्टी…

Read More

मेरठ 17 जून (प्र)। मेरठ में प्रेमी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के 7 साल के बच्चे को घर के बाहर से किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे नहर में फेंक दिया। मंगलवार को बच्चे के घर पर नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो एक युवक घर के बाहर से बच्चे को कार से ले जाते दिखा। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने देर शाम आरोपी अंकित शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि…

Read More

अलीगढ़ 17 जून। सिगरेट के एक पैकेट पर निर्धारित मूल्य से 20 रुपए अधिक वसूलना दुकानदार और सिगरेट निर्माता कंपनी को भारी पड़ गया. जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दुकानदार और कंपनी पर संयुक्त रूप से 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. आयोग ने यह राशि 45 दिनों के भीतर उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करने के आदेश दिए हैं. यह मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रघुवीरपुरी निवासी अधिवक्ता देवेश गौतम से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में अलीगढ़ जिला उपभोक्ता आयोग के सामने स्थित प्रतिभा कॉलोनी…

Read More

लखनऊ 17 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी मोहर्रम को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि यह मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने शांति भंग करने के प्रयासों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों, नीट व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मोहर्रम…

Read More

मेरठ 17 जून (प्र)। चौधरी चरण सिंह विवि का मूल्यांकन एक बार फिर सवालों के घेरे में है। छात्र को परीक्षक ने जिस कॉपी में 60 नंबर दिए, विवि ने रिजल्ट में उसे सिर्फ छह नंबर देकर फेल कर दिया। एक अन्य छात्र के 59 नंबर की जगह मात्र पांच नंबर मार्कशीट में दिए गए। 15 नंबर पर फेल होने से जिस छात्र को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया, उसकी कॉपी में 19 नंबर निकले हैं। तीन सौ रुपये फीस देते हुए पहले आरटीआई और फिर कॉपियां दोबारा चेक कराने के लिए 250 रुपये स्क्रूटनी के लिए दिए। विवि…

Read More

मेरठ 17 जून (प्र)। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सोमवार देर रात जानलेवा हमले वांछित आरोपी राहुल को पकड़ने पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस पर सोमवार को ग्रामीणों व परिजनों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिस को घेर लिया और हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। दरोगा चंद्रभान की तहरीर पर भावनपुर पुलिस ने 20 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, जानलेवा हमले समेत की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी की गर्भवती पत्नी टीना, आशीष, वंश, लाखन, ज्योति को जेल…

Read More

मेरठ 17 जून (प्र)। एसटीएफ, मेरठ ने खनन की असली रॉयल्टी में फर्जीवाड़ा करके राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वाले गिरोह के चार आरोपितों और लोक निर्माण विभाग के लिपिक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, कार, मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है। एसटीएफ, मेरठ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रूप से खनन की रॉयल्टी में परिवर्तन कूटरचित तरीक में फर्जी किट तैयार कर राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वाले गिरोहों के संबंध में जानकारी मिल रही थी। जिस पर एसटीएफ के निरीक्षक निरीक्षक रविंद्र कुमार,…

Read More

मेरठ 17 जून (प्र)। तेज बरसात आंधी-तूफान के दौरान सड़क किनारे खड़े जर्जर पेड़ राहगीरों वाहनों और संपत्तियों के लिए खतरा बन जाते हैं। ऐसे पेड़ गिरने से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके चलते मानसून से पहले वन विभाग ने 95 सूखे और जर्जर पेड़ों को कटवा दिया है। प्रभागीय निदेशक वानिकी वंदना फोगाट ने बताया कि हर साल 90 से 200 ऐसे पेड़ों को चिह्नित किया जाता है, जो जान के लिए खतरा बन सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में सूखा या झुका हुआ पेड़ दिखाई दे तो…

Read More

अलीगढ़ 17 जून। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में जनपद की वंदना सिंह ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। एटा चुंगी निवासी वंदना सिंह ने 359.32 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, एएमयू से पढ़ाई करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन पचौरी 352.66 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। ​दोनों ही टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया है। वर्ष 2024-25 में डीएस कालेज से एमएससी (बाटनी) की पढ़ाई पूरी की। इस वर्ष पिता भीके सिंह (सेवानिवृत्त लेखपाल) के कहने पर बुझे मन से बीएड की परीक्षा में बैठीं, नतीजतन अच्छा स्कोर नहीं कर…

Read More