मेरठ/रोहटा, 19 जून (प्र)। गत दिवस अरनावली गांव में पंचायत द्वारा 10 लाख रुपयों की लागत से निर्मित पार्क के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपने पांच साल के कार्य काल में हर गांव में विकास का बजट देकर रिकॉर्ड द्य विकास कार्य कराए है। इतना विकास पूर्व की पचास सालों में भी नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत निधि से ग्राम प्रधान स्वाति सांगवान के द्वारा 10 लाख रूपयों की लागत से एक भव्य पार्क का निर्माण किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव…
Author: admin
मेरठ, 19 जून (प्र)। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी के हापुड़ रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय विषयों पर संवाद किया। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हो चुके हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह केवल इसलिए संभव हुआ है क्योंकि प्रधानमंत्री सभी…
उन्नाव, 19 जून (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा में 570 करोड़ रुपये की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने इन दलों के शासनकाल की तुलना रावणराज से की। कहा कि सत्तापोषित माफिया के कारनामे देखकर रामायणकाल याद आता है।उन्होंने कि रावणराज में खर-दूषण, मारीच व सुबाहू जैसे राक्षस सत्तापोषित थे। रावण का वरदहस्त उन पर रहता था। ऋृषि, मुनि, संतों और आम जनता पर अत्याचार करते थे। उनकी आवाज को दबा देते थे। इसी प्रकार सपा और कांग्रेस के कार्यकाल में…
पंचकूला, 19 जून (ता)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी राम कुमार सिंह (आरके सिंह) को नगर निगम पंचकूला के सरकारी धन के गबन मामले में गिरफ्तार किया है। किसी आईएएस की पहली गिरफ्तारी है और सीबीआई के रडार पर और भी कई बड़े अफसर हैं। यह मामला सेक्टर-32, चंडीगढ़ स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की शाखा में नगर निगम पंचकूला के खाते से सरकारी धन की हेराफेरी से जुड़ा हुआ है।सीबीआई जांच में सामने आया है कि नगर निगम पंचकूला का बैंक खाता हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के प्रचलित दिशा-निर्देशों का…
मेरठ 19 जून (प्र)। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 119 पर जीरो माइल बेगमपुल से यशोदा कुंज तक के हिस्से का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस मार्ग को माडल रोड के रूप में विकसित कर रहा है। चौड़ीकरण के लिए सीमेंटिड डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते पुराने सभी कट बंद किए जाएंगे। स्थानीय व्यापारी और नागरिक इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य मार्ग को जाममुक्त करना है, जिसके तहत सभी अनावश्यक कट को बंद करके आवागमन को बाधारहित बनाने की तैयारी…
मेरठ 19 जून (प्र)। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने जिले के प्रमुख कांवड़ मार्गों का सर्वे कर क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद मरम्मत और गड्डा मुक्ति कार्य के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क सुधार कार्य शुरू कराए जाएंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी जिले से पांच लाख से ज्यादा शिवभक्त हरिद्वार व ऋषिकेश से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य तक…
मेरठ 19 जून (प्र)। लोहिया नगर में 16 वर्षीय किशोर अब्दुल समद की हत्या कर दी गई। तीन दिन से लापता किशोर का शव गुरुवार दोपहर बिजली बंबा बाईपास स्थित नाले में बोरे में बंद मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में होटल संचालक समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जाकिर कॉलोनी गली नंबर-24 निवासी अबरार का बेटा अब्दुल समद हापुड़ रोड स्थित एक कबाब होटल में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह तीन दिन पहले अचानक घर…
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर एक के बाद एक नए फीचर्स आते रहते हैं. इसी कड़ी में अब एक नया फीचर आ रहा है, जो प्राइवेसी को लेकर यूजर को चिंता दूर कर देगा. इस फीचर के आने के बाद देखने के तुरंत बाद मैसेज गायब हो जाएगा. इसके जरिए व्हाट्सऐप मैसेज पर यूजर को और ज्यादा कंट्रोल देना चाहती है. फिलहाल इस फीचर पर काम चल रहा है और ऐसे कयास हैं कि अगले 1-2 महीनों में इसे रोल आउट कर दिया जाएगा. आइए इस फीचर से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं.अभी तक व्हाट्सऐप पर मीडिया को व्यू वन्स फॉर्मेट में…
नई दिल्ली/अर्जेंटीना, 18 जून (ता)। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने गत दिवस फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के क्रिश्चियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अल्जीरिया के खिलाफ उन्होंने 3 गोल मारे। अब वह फुटबॉल वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए हैं। यह वर्ल्ड कप में मेसी की पहली हैट्रिक भी है। रोनाल्डो ने 2018 वर्ल्डकप में 33 साल की उम्र में रूस के खिलाफ हैट्रिक गोल किए थे। अब मेसी ने 38 साल की उम्र में ऐसा करके रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेसी की यह हैट्रिक खास मौके पर आई है।…
नई दिल्ली/ऑकलैंड, 18 जून (ता)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को ऑकलैंड में अपने आखिरी पूल मैच में उरुग्वे को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। शुरुआत में एक गोल खाने के बाद, भारत ने हिम्मत और संयम दिखाते हुए वापसी की। दीपिका ने दो गोल किए, जबकि दीपिका सोरेंग ने भी गोल किया। इस जीत ने अमेरिका, जापान और उरुग्वे के खिलाफ लगातार तीन जीत के साथ पूल ए में भारत का पहला स्थान पक्का कर दिया। पूल ए से अमेरिका भी भारत के…
