Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कोडीन कफ सिरप तस्करी: 1 लाख का इनामी शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित, कुर्की की तैयारी
    देश

    कोडीन कफ सिरप तस्करी: 1 लाख का इनामी शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित, कुर्की की तैयारी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 18, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 18 जून। बहुचर्चित कोडीन कफ सिरप कांड में एक लाख के इनामी मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उसके साथी वरुण सिंह, गौरव जायसवाल को यूपी एसटीएफ ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। दुबई में बैठे तीनों आरोपी कुर्की, लुक आउट नोटिस और कोर्ट से कई बार एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी हाजिर नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा भगोड़ा की कार्रवाई कराई है।

    पुलिस के मुताबिक, शुभम गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह वाराणसी की सिगरा कॉलोनी का रहने वाला है। वरुण आदमपुर प्रहलादघाट के कायस्थ टोला का है, जबकि गौरव जायसवाल पियरी भुलेटन चौक का निवासी है। आरोपियों के खिलाफ आठ अप्रैल 2024 को धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    कफ सिरफ तस्‍करी के आरोप
    कफ सिरप तस्करी मामले में करीब डेढ़ साल पहले शासन ने एसटीएफ को जांच सौंपी थी। शुभम ने यूपी के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में कफ सिरप की तस्करी की। शुभम के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। शुभम और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी पर कुछ पता नहीं चला। इस बीच वह मौका पाकर दुबई भाग गया। आशंका है कि साथ में उसके साथी वरुण और गौरव भी वहीं हैं।

    फरवरी में जारी हुआ था गैर जमानती वारंट
    तीनों के खिलाफ विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ने 4 फरवरी 2026 को गैर जमानती वारंट जारी किया था। 18 फरवरी 2026 को धारा 82 सीआरपीसी के तहत फरारी उद्घोषणा जारी करते हुए आरोपियों को 18 मार्च 2026 तक अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। इसके बाद भी तीनों आरोपी हाजिर नहीं हुए और फरार चल रहे हैं।

    बैंकाक जाते पकड़ा गया था पिता, अबतक 18 गिरफ्तारी
    सोनभद्र पुलिस ने शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को कोलकाता एयरपोर्ट से बैंकाक भागते समय गिरफ्तार किया था। इस मामले में पूर्वांचल के एक बाहुबली के करीबी आलोक सिंह (बर्खास्त सिपाही), करीबी अमित टाटा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस और एसटीएफ अबतक कफ सिरप तस्करी से जुड़े 18 लोगों को जेल भेज चुकी है।

    पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क, 33 की तैयारी
    एसटीएफ ने मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की अपराध से बनाए प्लाट, गाड़ियों समेत करीब 38 करोड़ की संपत्तियों की सूची तैयार की थी। इसमें से महरौली और शिवपुरी स्थित प्लाट कीमत करीब पांच करोड़ रुपये की प्रापर्टी कुर्क कर दी थी। बाकी 33 करोड़ की अन्य संपत्तियां कुर्क करने की तैयारी है।

    codeine-cough-syrup-smuggling-case lucknow shubham-jaiswal tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.