मेरठ, 18 जून (प्र)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं कृषि विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
कुलपति के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि विश्वविद्यालय में आधुनिक कृषि अनुसंधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और कृषक कल्याण के लिए विभिन्न नवाचारों पर कार्य किया जा रहा है। किसानों तक नई तकनीकों को पहुंचाने के लिए संचालित कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने विश्वविद्यालय की रजत जयंती और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले एकता एवं प्रगति का उत्सव कार्यक्रमों की रूपरेखा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।
Trending
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
- आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
- शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
- भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
- आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

