Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में पांच लिफ्ट बंद, मुश्किल में 200 परिवार; बाउंड्री वॉल में दरारें आने से बढ़ी चिंता
    देश

    सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में पांच लिफ्ट बंद, मुश्किल में 200 परिवार; बाउंड्री वॉल में दरारें आने से बढ़ी चिंता

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 17, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 17 जुलाई (प्र)। सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी कॉलोनी में तीन टावरों की पांच लिफ्ट लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे करीब 200 परिवारों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। 14 मंजिला टावरों में रहने वाले बुजुर्ग, महिलाएं, बीमार लोग और छोटे बच्चों वाले परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई लोग मजबूरी में रोजाना सीढ़ियों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, तीन दिन तक चले पेयजल संकट के बाद बुधवार देर रात अंडरग्राउंड पाइपलाइन का फॉल्ट ठीक होने से जलापूर्ति बहाल कर दी गई। कॉलोनी में कुल पांच टावरों में करीब 650 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग 405 फ्लैट आबाद हैं। निवासी नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क और बिजली बिल जमा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बरसात के बाद बेसमेंट में जलभराव से फैली कीचड़ और गंदगी अब भी बनी हुई है। वहीं टावर ई-वन के सामने की सड़क कई जगह धंस गई है और बाउंड्री वॉल में दरारें आने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

    पूर्व पुलिस निरीक्षक देवराज सिंह राठी और निवासी उमेश सक्सेना के अनुसार टावर सी-वन की दो टावर ई-वन की दो और टावर बी-फोर की एक लिफ्ट खराब है। कॉलोनी की कुल नौ लिफ्टों में से पांच बंद होने से तीन टावरों के करीब 200 परिवार प्रभावित हैं।
    तीसरी और चौथी मंजिल तक रहने वाले लोग किसी तरह सीढ़ियों का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन पांचवीं से 14वीं मंजिल तक रहने वाले बुजुगों और बीमार लोगों के लिए यह बड़ी चुनौती बन गई है। कई बुजुर्ग कई दिनों से अपने फ्लैट से बाहर तक नहीं निकल पाए हैं।
    नौकरीपेशा लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रोजाना कई मंजिल सीढ़ियां चढ़नी उतरनी पड़ रही हैं। गर्मी और उमस के बीच यह परेशानी और अधिक बढ़ गई है। तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को पानी की बोतलें और कैंपर खरीदकर जरूरत पूरी करनी पड़ रही थी। बुधवार देर रात अंडरग्राउंड लाइन का फॉल्ट ठीक होने के बाद सभी पांचों टावरों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई, जिससे निवासियों को राहत मिली है।

    कॉलोनी के नए मेंटेनेंस मैनेजर अनुज पंवार ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभाला है। पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है और खराब लिफ्टों की मरम्मत के लिए तकनीकी टीम लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से कॉलोनी की अन्य समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा।

    meerut report sampadkiya Supertech Sports City tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.