लखनऊ, 18 जून (ता)। आईएएस अधिकारी व गौतमबुद्धनगर में तैनात राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त संदीप भागिया के खिलाफ उनके ही महकमे में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों के तीनों संगठनों से जुड़े अधिकारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह की पत्नी की ओर से सीएम को भेजे गए शिकायत पत्र के बाद नोएडा जोन के 60 से अधिक अधिकारियों ने भी प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव राज्य कर और राज्य कर आयुक्त को संयुक्त शिकायत भेजी है। इसमें अपर आयुक्त के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।अधिकारियों ने अपने पत्र में लिखा…
Author: admin
नई दिल्ली 18 जून। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल/NDR ने एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस मॉड्यूल से जुड़े तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस के अनुसार यह कुल 8 सदस्यीय नेटवर्क है, जो दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में पुलिस कर्मियों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश में सक्रिय था. स्पेशल सेल के अनुसार यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सुनील रजैन और इंस्पेक्टर…
नई दिल्ली, 18 जून (ता)। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) में टूट पक्की हो गई है। पार्टी के नौ में से छह सांसदों ने बगावत करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग समूह के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है। दिल्ली में जमे बागी सांसदों की आज बृहस्पतिवार को स्पीकर से होने वाली संभावित मुलाकात के बाद शिवसेना यूवीटी में बीते चार साल में दूसरी बार टूट पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी। बागी सांसदों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपना नेता मान लिया…
सिरसागंज (फिरोजाबाद) 18 जून। गांव भारील में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गोल्ड लोन के बदले गिरवी रखे गए सोने के 96 पैकेट गायब हो गए हैं। ग्राहकों का करोड़ों रुपये का सोना गायब होने का मामला सामने आते ही इलाके में खलबली मच गई। बैंक के आगरा स्थित आंचलिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह की तहरीर पर थाना अरांव पुलिस ने बुधवार को भारील शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक संदीप यादव समेत तीन बँक अधिकारियों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे घोटाले को बैंक तिजोरी (सेफ)…
प्रयागराज 18 जून। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 465 स्ववित्तपोषित स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी है। इनमें सर्वाधिक गाजीपुर 47 समेत प्रयागराज के 25, प्रतापगढ़ 10. कौशाम्बी के 11 विद्यालय और अन्य जिलों के विद्यालय शामिल हैं। परिषद ने यह निर्णय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2024- 2025 और 2025 2026 में छात्रों के परीक्षा में शामिल नहीं होने और कक्षाएं संचालित नहीं करने के कारण लिया है। परिषद के नियमानुसार लगातार दो वर्षों तक शैक्षणिक गतिविधि में निष्क्रिय रहने वाले विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि लगातार दो…
मेरठ 18 जून (प्र)। मवाना रोड डिवाइडर के कट बंद होने से स्थानीय निवासियों व व्यापारियों में आक्रोश है। मंगलवार देर रात लोक निर्माण विभाग ने मवाना रोड पर राजेंद्रपुरम मार्केट व डिफेंस कालोनी गेट के सामने डिवाइडर को बंद करने के लिए सरिया का जाल खड़ा किया तो बुधवार शाम को व्यापारियों ने राजेंद्रपुरम के सामने लगाकर मवाना रोड की एक साइड बंद करा दी। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस के समझाने पर व्यापारी माने। राजेंद्रपुरम मार्केट और डिफेंस कालोनी मवाना रोड का प्रमुख हिस्सा हैं। इन दोनों के सामने डिवाइडर के कट बंद होने से लोगों को दिक्कत…
मेरठ 18 जून (प्र)। देशभर में चलने वाली टूरिस्ट बसों और पर्यटक वाहनों के संचालन पर अब पहले से ज्यादा निगरानी रहेगी। केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए साफ कर दिया है कि कोई भी टूरिस्ट वाहन अपने गृह राज्य से बाहर 60 दिन से अधिक नहीं रह सकेगा। इसके साथ ही बकाया टोल, लॉबित चालान और वाहन की लोकेशन पर भी नजर रखी जाएगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नए नियम गत 1 अप्रैल से लागू हो चुके हैं। सरकार का उद्देश्य टूरिस्ट परमिट का…
मेरठ 18 जून (प्र)। मेरठ से नैनीताल घूमने गए एक परिवार की ट्रैवलर खाई में गिर गई। ट्रैवलर में 28 लोग सवार थे। ब्रेक फेल होने से गाड़ी खाई में गिरकर एक पेड़ से टकराई। इससे आगे का शीशा टूट गया और दो महिलाएं उछलकर बाहर गिर गईं। उन दोनों की ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। मेरठ से भी परिवार के लोग नैनीताल रवाना हो गए। हादसा नैनीताल में कालाढूंगी मार्ग पर बुधवार की देर रात हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते…
किठौर (मेरठ)। शाहजहांपुर के ठेकेदार के घर धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपितों को पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस और स्वाट टीम ने मेरठ-हापुड़ सीमा से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि रंगदारी की पूरी साजिश ठेकेदार के सगे फूफा ने ही रची थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शाहजहांपुर के मोहल्ला रंगरेजान होली चौक निवासी अमजद पुत्र लियाकत की रॉयल डेवलपर एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी है। वह नगर पंचायत में निर्माण…
विश्व प्रसिद्ध व सनातनियों की भावना से जुड़े अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में घपले घोटाले खुलकर आ रहे हैं इनके बारे में किसी ने सोचा नहीं था कि यहां भी ऐसा हो सकता है क्योंकि सभी पुराने भाजपा और संघ से जुड़े अच्छी छवि के लोग मंदिर की व्यवस्थाओं में लगे हैं। यही कारण था कि जब पूर्व सीएम अखिलेश यादव का एक बयान सामने आया और सही बात यही है कि किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि ऐसा हो सकता है। ज्यादातर का यही कहना था कि यह राजनीति से प्रेरित हो सकता है। मगर…
