सहारनपुर, 18 जून (ता)। थाना क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन की आड़ में युवक को बदनाम करने, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उगाही करने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला आम के बाग में काम कर रही एक महिला को लेकर युवक पर दबाव बनाने और रुपये वसूलने से जुड़ा कहा गया है। मोहल्ला अफगनान कलां निवासी पीड़ित माजिद पुत्र जुबैर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भतीजा सद्दू उर्फ बाजिल पुत्र फाजिल ग्राम आसफगढ़ स्थित आम के बाग में था। करीब दो सप्ताह पहले 5-6 युवक बाइक से वहां पहुंचे और बाग में काम कर रही महिला के पास ले जाकर उसकी जबरन वीडियो बना ली।
पीड़ित के मुताबिक इनमें विशाल और दीपक शामिल थे, जो खुद को हिंदूवादी संगठन से जुड़ा कहते थे। विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल करने, दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के अनुसार बाद में विशाल ने सद्द् उर्फ बाजिल से 50 हजार रुपये की मांग की और उसका मोबाइल नंबर गंगोह निवासी दीपक को दे दिया। आरोप है कि 13 जून को थाना तीतरों के सामने मंड गेट पर बुलाकर विशाल व दीपक ने वीडियो वायरल करने और मुकदमे में फंसाने का भय दिखाते हुए 20 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित की शिकायत पर तीतरों थाना पुलिस ने विशाल, दीपक तथा चार अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
