अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में घपलों की खबरों के बाद आज समाचार पत्रों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में भी ऐसा होने की संभावनाएं व्यक्त करते हुए जांच की मांग उठ रही है। मंदिरों में सोना चांदी और धन दान किए जाने के मामले में देश में हमेशा से ही होता रहा है। पिछले कुछ वर्षों से हीरे जवाहरात सोना चांदी गायब होने की खबरें तो खूब मिल रही थी और दान का धन कहां गया यह भी चर्चाएं खबरों में हैं। मंदिरों की संपदा में घपला होने पर जांच तो होनी ही चाहिए भले ही सपा के अलावा इस बारे में कोई खुलकर ना बात कर रहा हो लेकिन पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह और अरविंद जैन का कहना है कि पहले एफआईआर होनी चाहिए।
इस प्रकरण के बीच ऐसा चर्चित विषय सामने आया लेकिन कोई कुछ बोल नहीं रहा। इसके पीछे क्या कारण यह तो वो ही जान सकते हैं। खबरों के अनुसार देशभर में ट्रस्ट एनजीओ सोसायटी को कुछ लोग धन देते हैं यह तो सभी को पता चलता है लेकिन यह जो जानकारी मिल रही है कि बड़ी तादात में लोग मंदिरों और ट्रस्ट व संस्थाओं को करोड़ों तक का दान देते हैं। दान चेक और ड्राफ्ट से गया या नकद यह अलग बात है लेकिन लोगों का कहना है कि लोग दिए हुए धन का एक बड़ा प्रतिशत वापस ले लेते हैं। इस हिसाब से देखें तो दान में आए रुपये में घपला अपने आप ही हो गया। क्योंकि यह सब नंबर एक में होता है। देखने वाले इसे सब सही समझते हैं लेकिन संस्था को दान का २५ प्रतिशत तक ही मिला। मंदिरों में दान के घपले में जांच में लगे लोगों का इस पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह भी एक अहम बात है। अभी तक यह विषय खुलकर सामने नहीं आया है लेकिन खबरों से पता चलता है कि देर सवेर वो बात भी खुलकर सामने आएगी। जब ऐसा होगा तो अभी तो मंदिरों में दान के घपले सामने आ रहे हैं फिर बड़ी रकमे देकर दानवीर कहलाने वालों के चिटठे भी खुलकर सामने आएंगे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए इस बारे के नियमों में खुलासा करवाए कि दान का पूरा हिसाब संस्था को देना पड़ेगा चाहे वह किसी भी काम में खर्च किया गया हो।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश

