नई दिल्ली, 19 जून (ता)। पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल के साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। धोखेबाजों ने मैसेजिंग ऐप पर उनकी प्रोफाइल फोटो लगाई और उन्होंने उनकी कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी को ठगा। इस धोखाधड़ी में 7.8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने गत दिवस यह जानकारी दी। नरेश गुजराल पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल के बेटे हैं। वह 1997 से 1998 तक भारत के 12वें प्रधानमंत्री रहे थे। यह धोखाधड़ी 12 जून से 16 जून के बीच हुई। जालसाजों ने गुजराल की डिस्प्ले पिक्चर का उपयोग किया। उन्होंने एक ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर खाता बनाया।…
Author: admin
मेरठ 19 जून (प्र)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों एवं संस्थानों को काउंसलर नियुक्ति से संबंधित सूचना निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सभी प्राचार्यों और संस्थान प्रमुखों को पत्र जारी कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मांगी गई सूचनाओं को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके लिए महाविद्यालयों को निर्धारित प्रारूप में सूचना 19 जून तक विश्वविद्यालय की ई-मेल आईडी पर भेजनी होगी।…
कोलकाता, 19 जून (ता)। तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त ममता बनर्जी के साथ लंबे समय से तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। तृणमूल ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि यह प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि उन्हें अलग-थलग करने और उनकी सुरक्षा को खतरे में डालने की सुनियोजित साजिश है, हालांकि, राज्य सरकार की ओर से ममता की सुरक्षा में किसी तरह के बदलाव या सुरक्षाकर्मियों को हटाने…
प्रयागराज, 19 जून (ता)। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण और हाईस्कूल व इंटर के संस्थागत छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र जमा करने की समय-सारिणी गत दिवस जारी कर दी। बोर्ड सचिव के अनुसार, कक्षा नौ से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। जबकि स्क्रूटनी में सफल हाईस्कूल के अभ्यर्थियों के कक्षा 11 में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
सहारनपुर, 19 जून (ता)। 40 साल पहले दांपत्य जीवन की ऐसी मजबूत डोर में बंधे की ताउम्र नहीं टूटी। यहां तक कि पति की हृदयाघात से मौत हुई तो बिछोह के सदमे में पत्नी की जान चली गई। दंपती का एक साथ श्मशान घाट में बराबर-बराबर चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।गंगोह के मुहल्ला मोहम्म्द गौरी निवासी सरदार अमर सिंह परिवार के साथ राम बाग कालोनी में रहते थे। कुछ दिन पहले ही गंगोह छोड़ कर पास के ही गांव कोली माजरा में रहने लगे थे। वहीं पर मकान बना लिया था। अमर सिंह व परवेश कौर की शादी करीब…
मेरठ 19 जून (प्र)। रूबी खान और नासर की नियुक्ति, मूल्यांकन में खामी, अनावश्यक निर्माण कार्य सहित विभिन्न मामलों में गुरुवार को छात्रों ने कॉकरोच का मुखौटा पहनकर कुलपति दफ्तर पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को न्याय देने की मांग भी की। छात्रों ने कहा कि जब तक सिस्टम की सफाई नहीं होती, कॉकरोच कैंपस में जिंदा रहेंगे। छात्र कॉकरोच का मुखौटा पहनकर और हाथों में तख्ती लेकर कुलपति दफ्तर पर पहुंचे और बाहर धरने पर बैठ गए। एडवोकेट आदेश प्रधान ने कहा कि विवि…
मेरठ, 19 जून (प्र)। अपना दल (एस) के संस्थापक स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल की 2 जुलाई को जयंती के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले जन स्वाभिमान दिवस समारोह के लिए जनपद की किठौर विधानसभा के अतराडा गांव में राजकुमार के आवास पर जनसम्पर्क अभियान के तहत नये सक्रिय सदस्य बनाते हुए आगामी 2 जुलाई को लखनऊ चलो कार्यक्रम हेतु उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल वंचितों के लिए संघर्ष करते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी व किसानों मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया।…
मेरठ/रोहटा, 19 जून (प्र)। गत दिवस अरनावली गांव में पंचायत द्वारा 10 लाख रुपयों की लागत से निर्मित पार्क के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपने पांच साल के कार्य काल में हर गांव में विकास का बजट देकर रिकॉर्ड द्य विकास कार्य कराए है। इतना विकास पूर्व की पचास सालों में भी नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत निधि से ग्राम प्रधान स्वाति सांगवान के द्वारा 10 लाख रूपयों की लागत से एक भव्य पार्क का निर्माण किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव…
मेरठ, 19 जून (प्र)। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी के हापुड़ रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय विषयों पर संवाद किया। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हो चुके हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह केवल इसलिए संभव हुआ है क्योंकि प्रधानमंत्री सभी…
उन्नाव, 19 जून (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा में 570 करोड़ रुपये की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने इन दलों के शासनकाल की तुलना रावणराज से की। कहा कि सत्तापोषित माफिया के कारनामे देखकर रामायणकाल याद आता है।उन्होंने कि रावणराज में खर-दूषण, मारीच व सुबाहू जैसे राक्षस सत्तापोषित थे। रावण का वरदहस्त उन पर रहता था। ऋृषि, मुनि, संतों और आम जनता पर अत्याचार करते थे। उनकी आवाज को दबा देते थे। इसी प्रकार सपा और कांग्रेस के कार्यकाल में…
