मुंबई, 18 जून (ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। लंबे समय से इस शैली में एक दमदार और अलग कहानी की तलाश कर रहीं जैकलीन को अब ऐसा प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म हॉरर, इमोशन और संगीत का अनूठा मिश्रण होगी, जो दर्शकों को एक संपूर्ण सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी। फिल्म में जैकलीन मुख्य भूमिका निभाएंगी, जबकि दो पुरुष कलाकारों को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है।
हालांकि, फिल्म का शीर्षक, अन्य कलाकारों के नाम और निर्देशक की जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है। फिल्म का निर्माण ख्याति मदान के बैनर नॉट आउट एंटरटेनमेंट के तहत बड़े पैमाने पर किया जाएगा। निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि फिल्म का एक टीजऱ और एक गीत पहले ही शूट किया जा चुका है। वहीं, कलाकार इन दिनों वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे हैं। फिल्म की नियमित शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि जैकलीन इससे पहले फिल्म ‘भूत पुलिस’ में दिखाई दे चुकी हैं, लेकिन वह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। यह नई परियोजना उनके करियर की पहली पूरी तरह हॉरर फिल्म होगी। जैकलीन हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं। उनकी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है।
Trending
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
- पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
- संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

