रिश्वतखोरी और लापरवाही जहां तक दिखाई दे रहा है बड़े स्तर तक आम आदमी के रोजमर्रा के काम का हिस्सा बन गई है। कुछ साल पहले एक खबर पढ़ी कि दुनिया के कुछ देशों में यही कारण प्रगति का माध्यम है और इससे खुशहाली भी आ रही है। मगर जिस व्यक्ति को देनी पड़ती है वो तो खुश क्यों होगा और जो लेता है उसकी खुशी समझी जा सकती है। यह भी सवाल है कि जो दे रहा है वो किसी ना किसी कारण से तो दे ही रहा होगा और जब अपना काम जल्दी कराने की कोशिश है तो…
Author: admin
नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के दान और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित आरोपों की जांच कर रहे तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का कार्यकाल 15 दिन बढ़ा दिया। अधिकारियों ने आज बुधवार को यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार ने आरोपों की जांच के लिए 13 जून को एसआईटी का गठन किया था और शुरुआत में उसे 15 दिन का समय दिया था।एक अधिकारी ने कहा कि 23 जून को एसआईटी द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद 25 जून को मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आठ आरोपियों…
नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। ग्लोबल मार्केट्स में सकारात्मक रुख के अनुरूप डोमेस्टिक स्टॉक मार्केट्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। इसके साथ ही लगातार दो कारोबारी सेशन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.42 अंक चढ़कर 76,661.36 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 49.90 अंक की बढ़त के साथ 23,916.85 अंक पर रहा।सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और…
नई दिल्ली/वाशिंगटन, 01 जुलाई (ता)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र मानते हैं और भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच निजी तालमेल को द्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाने में एक जरूरी चीज बताया। अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम लीडरशिप समिट में राजदूत गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत को बहुत सम्मान देते हैं और अक्सर देश में अपने अनुभवों के बारे में बात करते हैं।सर्गियो गोर किस्सा सुनाते हुए कहा श्अमेरिका भारत के साथ मिलकर…
नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। दुनिया भर के देशों में तेजी से हो रहे शहरीकरण के मद्देनजर साल 2100 तक दुनिया की 38 फीसदी आबादी बड़े शहरों में रह जाएगी। एक नई स्टडी में यह अनुमान लगाया गया। रिसर्चर ने कहा कि दुनिया तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रही है और 1975 में जहां 11 प्रतिशत ग्लोबल आबादी दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में रहती थी। वहीं मौजूदा समय में यह आंकड़ा बढ़कर 24 प्रतिशत तक हो जाने का अनुमान है ऑस्ट्रिया में स्थित कॉम्प्लेक्सिटी साइंस हब की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिसर्च दल…
मेरठ 01 जुलाई (प्र)। मेरठ में बुधवार को यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल की मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के अगले हिस्से में बनी बैठक में खून से लथपथ मिला। सुबह करीब 7 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला उन्हें बुलाने पहुंची तो शव देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, महिला के गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल गायब मिले हैं। वारदात परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। मृतका की पहचान फूल…
एटा, 01 जुलाई (ता)। अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने गत दिवस जनपद भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज परिसर और 43वीं वाहिनी पीएसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण की शुरुआत 43वीं वाहिनी पीएसी परिसर से हुई। यहां उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा लगभग 11.41 करोड़ रुपये की लागत से 200 जवानों की क्षमता वाला जी$11 बैरक बनाया जा रहा है।…
वृंदावन, 01 जुलाई (ता)। वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से दान की रकम ले जाने के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। जब एक सुरक्षा गार्ड मंदिर के दान पात्र से निकले सिक्कों से भरा बोरा बैंक ले जा रहा था, तो भीड़ के बीच उसके सिर से बोरा फिसल गया। गिरने पर बोरा फट गया और सिक्के सड़क पर बिखर गए; इससे अफरातफरी मच गई और देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।यह घटना मंदिर की ओर जाने वाली गली (गली नंबर 4) में हुई, जब सुरक्षाकर्मी दान की रकम पंजाब नेशनल बैंक में…
लखनऊ 01 जुलाई। प्रदेश के 29 सीनियर पीसीएस अधिकारियों की आइएएस संवर्ग में पदोन्नति हो गई है। इनकी 10 जून को डीपीसी संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली में हुई थी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद नियुक्ति विभाग ने भी मंगलवार रात इनके पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। इनमें वर्ष 2010 से लेकर 2012 बैच के अधिकारी शामिल हैं। जल्द ही इन्हें नई तैनाती भी दी जाएगी। जिन्हें आइएएस संवर्ग में पदोन्नति मिली है उनमें अपर आयुक्त मीरजापुर मंडल डा. विश्राम, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया, सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण पुष्प राज…
ठाकुरद्वारा, 01 जुलाई (ता)। नगर में अपनी ननिहाल में तीन मंजिल मकान की छत पर मोमो खा रही किशोरी पर बंदर ने हमला बोल दिया। किशोरी ने बंदर से बचाव किया तो वह छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गई। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है।नगर के मोहल्ला वार्ड छह लाल बाग निवासी रईस कुरैशी की पुत्री आयत (13) बीती गत दिवस अपनी ननिहाल नगर के वार्ड 25 निवासी मुकीम के घर गई थी। आयत शाम को गर्मी के कारण अपनी मामी और ननिहाल के लोगों के साथ छत पर मोमो खा रही थी। तभी अचानक एक…
