Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किडनी कांड में 1000 पन्नों की चार्जशीट, 40 से अधिक गवाह
    • जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जुटे श्रद्धालु
    • क्या सिर्फ खाकी पर ही लगे हैं भ्रष्टाचार के दाग
    • राम मंदिर ट्रस्ट के दान मामले की जांच कर रही एसआईटी का बढ़ाया कार्यकाल
    • घरेलू बाजारों में तेजी ग्लोबल मार्केट्स के सकारात्मक रुख से
    • मोदी उठ गए होंगे वह सोते नहीं : ट्रंप
    • 2100 तक दुनिया की 38 फीसदी आबादी ही बड़े शहरों में होगी
    • यूपी पुलिस के सिपाही की मां की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद वारदात की आशंका
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी पुलिस के सिपाही की मां की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद वारदात की आशंका
    देश

    यूपी पुलिस के सिपाही की मां की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद वारदात की आशंका

    adminBy adminJuly 1, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 01 जुलाई (प्र)। मेरठ में बुधवार को यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल की मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के अगले हिस्से में बनी बैठक में खून से लथपथ मिला। सुबह करीब 7 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला उन्हें बुलाने पहुंची तो शव देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, महिला के गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल गायब मिले हैं।

    वारदात परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। मृतका की पहचान फूल समंदरी (68) के रूप में हुई है। वह घर में अकेली रहती थीं। उनका एक बेटा संभल में यूपी पुलिस में कांस्टेबल है, जबकि दूसरा बेटा परीक्षितगढ़ में कपड़ों की सिलाई का काम करता है।
    हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। मृतका की बेटी ने कहा, हत्यारों की गिरफ्तारी तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उधर, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

    फूल समंदरी के पति राम सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं। बड़ा बेटा मोनू गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर परीक्षितगढ़ में कपड़े सिलाई की दूकान चलाता है, जबकि छोटा बेटा विपिन संभल में यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है, इसलिए फूल समंदरी घर में अकेली रहती थीं।

    गांववालों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह खेत से काम करके घर लौटी थीं। बुधवार सुबह गांव की महिला शरबती उन्हें खेत पर काम के लिए बुलाने पहुंची। घर के बरामदे में खून पड़ा देखकर उसे शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो एक कोने में फूल समंदरी का शव पड़ा था।
    शव देखते ही शरबती ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी सुदीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

    CONSTABLES MOTHER MURDER meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    किडनी कांड में 1000 पन्नों की चार्जशीट, 40 से अधिक गवाह

    July 1, 2026

    जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जुटे श्रद्धालु

    July 1, 2026

    क्या सिर्फ खाकी पर ही लगे हैं भ्रष्टाचार के दाग

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.