Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बंदर से घबराकर तीसरी मंजिल से गिरी किशोरी, मौत
    देश

    बंदर से घबराकर तीसरी मंजिल से गिरी किशोरी, मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 1, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ठाकुरद्वारा, 01 जुलाई (ता)। नगर में अपनी ननिहाल में तीन मंजिल मकान की छत पर मोमो खा रही किशोरी पर बंदर ने हमला बोल दिया। किशोरी ने बंदर से बचाव किया तो वह छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गई। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है।
    नगर के मोहल्ला वार्ड छह लाल बाग निवासी रईस कुरैशी की पुत्री आयत (13) बीती गत दिवस अपनी ननिहाल नगर के वार्ड 25 निवासी मुकीम के घर गई थी। आयत शाम को गर्मी के कारण अपनी मामी और ननिहाल के लोगों के साथ छत पर मोमो खा रही थी। तभी अचानक एक बंदर आया। उसने आयत के हाथ से मोमो को छीनने की कोशिश की तो आयत घबरा गई उसने बंदर से बचने की कोशिश की बचने के प्रयास में वह तीन मंजिल मकान की छत से नीचे गिर गई। परिजन उसे गंभीर हालत में पहले काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे मुरादाबाद के अस्पताल में ले जाया गया। आयत के ममेरे भाई शाहिद ने बताया कि मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में आयत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वाह एक मदरसे में पढ़ती थी।
    नगर और ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना कुत्तों और बंदरों के हमले में घायल लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन उन पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभाग गंभीर नहीं है। एक साल में करीब 3000 लोग कुत्तों और बंदरों के हमले में घायल हो जाते हैं। उनका सरकारी अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर इलाज किया जाता है। इसमें सरकार का हर साल लाखों रुपया खर्च होता है। नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार का कहना है कि अभी नगर पालिका परिषद के पास बंदरों और कुत्तों को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि बंदर के हमले में किशोरी की मौत होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बंदरों को पकड़ने के संबंध में वह वन विभाग से मालूम करेंगे।

    Desh tazza khabar tazza khabar in hindi Teenager falls from third floor after being startled by a monkey; dies. Thakurdwara The Monkey Menace Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.