पत्रकारिता के जनक नारद मुनि और पूर्व में गणेश शंकर विद्यार्थी आदि प्रेरणास्त्रोत पुरोधाओं ने कभी सोचा नहीं होगा कि इस क्षेत्र के लोग चोरी और चेन लूटने के आरोप में पकड़े जाएंगे। उन्होंने मिशनरी पत्रकारिता की शुरुआत की मगर आज इस लाइन में आने वाला पहले दिन से साम दाम दंड भेद से बड़ा धनवान बनने और धन संपदा जुटाने की कोशिश में लग जाता है। वर्तमान समय में मिशनरी पत्रकारिता तो संभव नहीं है क्योंकि समाज ही कुछ ऐसा हो गया है कि उसमें ईमानदारी से अपना काम करने में कोई सफल नहीं है। कई कारणों से क्योंकि…
Author: admin
लखनऊ दिल्ली सहित देश में कई जगह आग लगने और बरसात का पानी भरने के चलते चल रहे कोचिंग सेंटरों में जो हुआ वो हृदयविदारक और कितने ही परिवारों को जीवनभर का दुख सहने का कारण बन गया। जैसा कि हमेशा होता है जब भी कोई बड़ी घटना होती है तो सभी जिलों में कोचिंग सेंटरों की जांच का काम शुरु हो जाता है। बड़े अधिकारी इस काम में लगते हैं और निरीक्षण में कोई पंजीकरण कराकर नियमानुसार सेंटर चला रहा हो वो ही बच पाता है वरना बडे कोचिंग सेंटर नियमों पर खरे नहीं उतरते और चेतावनी के बाद…
अगर राजनीतिक दलों की चर्चा करें तो मुख्य रुप से देश में कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, रालोद जैसे कुछ पांच छह दर्जन दल होंगे जो कहीं ना कहीं अपना अस्तित्व बनाए रखते होंगे। लेकिन फिलहाल वर्ष २०२५ में ३४५ गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों के पंजीकरण खत्म किए जाने के बाद भी देश में लगभग २५०० गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल बचे बताए जाते हैं। स्थिति यह है कि २०२६ में अभी छह माह बीते हैं लेकिन अब तक नए २१ दल पंजीकरण के लिए आवेदन कर चुके हैं। सियासी दल इतनी बड़ी तादात में…
सहारनपुर 02 जुलाई। शहर में बुधवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एसबीआई कॉलोनी के कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची. कमरे के भीतर एक तरफ लैब टेक्नीशियन सैम कमनिश (40) का शव खिड़की के सहारे फंदे से लटका हुआ था. उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी. दूसरी ओर फर्श पर शिक्षिका आस्था (23) का शव पड़ा था. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि आस्था ने जहरीला पदार्थ खाया, जबकि सैम ने पहले हाथ की नस काटी और फिर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी…
शामली, 02 जुलाई। शामली में दवा करोबारी के बेटे आयुष के धर्मांतरण और निकाह जैसा ही एक और मामला सामने आया है। बघरा स्थित योग साधना केंद्र के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने वीडियो वायरल कर सहारनपुर की युवती और उसके परिजनों पर आरोप लगाया है। यशवीर महाराज का आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए झिंझाना क्षेत्र के खेड़ाभाऊ गांव के एक परिवार के इकलौते बेटे कार्तिक उर्फ भानु को सहारनपुर के ननौता की एक युवती ने प्रेमजाल में फंसाया और उसके घर वालों ने युवक का धर्म परिवर्तन करा दिया। स्वामी यशवीर महाराज ने युवक की मां के…
मेरठ 02 जुलाई (प्र)। 1 जुलाई 2026 राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा समाज के स्वास्थ्य प्रहरी चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की एक अनूठी पहल कई सालों से की जा रही है। संस्था ने निर्णय लिया कि चिकित्सकों के अत्यधिक व्यस्त कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए उन्हें किसी कार्यक्रम में आमंत्रित करने के बजाय स्वयं उनके क्लिनिक पर जाकर सम्मानित किया जाए l इसी क्रम में आज संस्था की टीम ने प्रख्यात चिकित्सक डॉ. नीरज गोयल (एम.एस सर्जन), डॉ पीयूष गुप्ता (कैंसर विशेषज्ञ) वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. रेनु उपाध्याय तथा युवा वरिष्ठ…
नई दिल्ली 02 जुलाई। सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब किंग खान ने एक और ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है. सालों पहले देखा गया उनका एक बड़ा सपना आखिरकार हकीकत बन गया है. खास बात यह है कि इस उपलब्धि के साथ उन्होंने उस धरती पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है, जिसे दुनिया मनोरंजन की राजधानी के रूप में जानती है. इस नई कामयाबी के बाद अब उनका चर्चित नारा ‘कोरबो, लोड़बो, जीतबो रे’ भी एक नए मंच पर गूंजने के लिए तैयार है.…
मेरठ 02 जुलाई (प्र)। भीषण गर्मी में हज सफर पर आने वाले बीमार बुजुगों के हज यात्रा पर रोक लगाई गई है। अगले साल होने वाली हज यात्रा के लिए सऊदी सरकार ने रने साफ क 5कर दिया है कि किसी भी बीमार बुजुर्ग को हज यात्रा के लिए वीजा नहीं दिया जायेगा। केवल स्वस्थ लोगों को ही हज वीजा देने का फैसला लिया गया है। उधर गैर महरम पर सरकार की नजरें इनायत इस साल भी बनी रहेंगी। महिलाएं अकेले भी हज सफर पर आसानी से जा सकेंगी। हज यात्रा-2027 के ऑनलाइन आवेदन जमा होने का सिलसिला शुरू हो…
चेन्नई 02 जुलाई। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की सरकार को अस्थिर करने की साजिश को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल डीएमके उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।पार्टी का दावा है कि कई विधायकों को इस्तीफा देने और सरकार से असहयोग करने के बदले 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक की पेशकश की गई। टीवीके विधायक एन. इलैयाराजा ने आरोप लगाया कि उन्हें 35 करोड़ का प्रस्ताव मिला, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया…
मेरठ 02 जुलाई (प्र)। शहर में मंगलवार देर रात हुई ट्रांसफार्मर चोर गिरोह की वारदात ने सिर्फ बिजली व्यवस्था को नहीं, बल्कि रात की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अब तक ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी की घटनाएं मुख्य रूप से देहात क्षेत्रों में सामने आती थीं. लेकिन पहली बार शहर के बीचोंबीच इस तरह सिलसिलेवार वारदात ने बिजली विभाग और पुलिस दोनों की चिंता बढ़ा दी है। जिस ट्रांसफार्मर की सुरक्षा पुलिस चौकी की मौजूदगी में सबसे सुरक्षित मानी जाती है, उसी के पास चोर ने इत्मीनान से तांबे की पत्तियां निकाल लीं। इसके बाद गिरोह…
