Author: admin

मेरठ, 01 जुलाई (प्र)। सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई मोड़ स्थित एक पुआल गोदाम पर बीती गत शाम पीने के पानी को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सात नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कस्बा खिवाई निवासी कुलदीप पुत्र ताराचंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गत शाम करीब पांच बजे वह अपने साथियों धर्मेंद्र और सचिन के साथ खिवाई मोड़…

Read More

नयी दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा है कि न्यायिक समीक्षा को न्यायपालिका की सर्वाेच्चता के रूप में नहीं, बल्कि संविधान के प्रति उस जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जब संवैधानिक संस्थाएं अपनी निर्धारित सीमाओं के भीतर काम करने में विफल हों, तब कानून का शासन कायम रहे। उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि न्यायिक समीक्षा की यह व्यापक शक्ति भारत के संवैधानिक लोकतंत्र की नीव है। यह इस सिद्धांत की पुष्टि करती है कि सरकार की किसी भी शक्ति के प्रयोग…

Read More

नयी दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। सेना प्रमुख के पद से आज सेवानिवृत्त हुए जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भविष्य में युद्ध अधिक एकीकृत, संयुक्त एवं समन्वित सैन्य अभियान पर केंद्रित होंगे इसलिए सशस्त्र बलों की दिशा स्पष्ट होनी चाहिए। साथ मिलकर देखना, साथ मिलकर निर्णय लेना और साथ मिलकर कार्रवाई करना।वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल द्विवेदी 40 साल से अधिक की सेवा के बाद गत दिवस सेनाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें ‘साउथ ब्लॉक’ के लॉन में आयोजित एक औपचारिक विदाई समारोह में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया किया।इस कार्यक्रम से इतर जनरल द्विवेदी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि आज,…

Read More

औरंगाबाद 01 जुलाई। बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तामसी मोड़ के समीप बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी. हादसे में 13 बच्चे घायल हो गए, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन…

Read More

मेरठ 01 जुलाई (प्र)। देश की आर्थिक व्यवस्था में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और कर प्रणाली को मजबूत बनाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका लगातार बढ़ रही है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर जिले की बात करें तो शहर आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार्टर्ड अकाउंटेंसी का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां 1,200 से अधिक पंजीकृत चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उद्योग, व्यापार, बैंकिंग, कराधान, आडिट स्टार्टअप और कारपोरेट क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देकर न केवल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ)…

Read More

मेरठ 01 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा 2026 में वेस्ट यूपी में इस बार वाहनों के पहिये नहीं रुकेंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। व्यवस्था की जा रही है कि पारंपरिक रूट पर ही कांवड़िया चलेंगे और वेस्ट यूपी के तमाम एक्सप्रेस-वे और ग्रीन कॉरिडोर पर वाहन दौड़ेंगे। मंगलवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और एडीजी ट्रैफिक ए.सतीश गणेश ने वीडियो कांफ्रेंस पर जोन के सभी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्लानिंग की। डीआईजी मेरठ और डीआईजी सहारनपुर ने प्रेजेंटेशन दी और रूटमैप तैयार किया गया। आगामी इंटर स्टेट मीटिंग में पूरा प्लान बाकी राज्यों के पुलिस अधिकारियों…

Read More

ग्रेटर नोएडा 01 जुलाई। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सोमप्रभा मिश्रा की अदालत ने वर्ष 2021 में बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर सुनारसी गांव में जमीन विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड में फैसला सुनाया। अदालत ने पांच सगे भाइयों समेत नौ दोषियों को हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा समेत अन्य धाराओं में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 86-86 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। फैसले के बाद मृतकों के स्वजन ने राहत की सांस ली और अदालत परिसर में माहौल भावुक हो गया। एडीजीसी अपराध धर्मेंद्र जयंत के मुताबिक, हत्याकांड…

Read More

मेरठ 01 जुलाई (प्र)। मेरठ की साइबर सेल और नौचंदी थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना यूनुस और उसकी महिला मित्र लिजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, MBA पास यूनुस अपनी असली पहचान छिपाकर ‘अभिराज’ नाम से लोगों को ठगता था। उसके कब्जे से 4.16 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, फर्जी दस्तावेज और एक कार बरामद हुई है। मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि साइबर पोर्टलों की मॉनिटरिंग के दौरान NCMEC पोर्टल…

Read More

मेरठ, 30 जून (प्र)। आज सुबह ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैक किए गए नकली बिजली के तार पकड़े गए हैं। मुंबई की एक प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी की शिकायत पर टीपीनगर पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 351 बंडल मिले। जांच में सभी तार नकली मिले। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद माल की कीमत 12 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सरधना के खेड़ा गांव निवासी मोहित शर्मा के रूप में बताई। मुंबई की आईपी…

Read More

लोकसभा राज्यसभा विधानसभा और विधानपरिषद के साथ ही महत्वपूर्ण पदों पर बैठने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए इस पर किसी को कोई ऐतराज नहीं है क्योकि जब सोचने वाले ज्यादा होंगे तो विकास भी गति से होगा और आम आदमी को न्याय मिलेगा और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में काफी काम करा चुके हेांगे लेकिन इसके लिए पहले माहौल ऐसा हो कि इसके बाद जो खर्च बढ़ेंगे टैक्सो के रुप में उन्हें देने में आम आदमी को कोई परेशानी ना हो। एक खबर के अनुसार महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए सरकार संविधान संशोधन विधेयक का नया प्रारूप तैयार…

Read More