नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायु सेना के नए और 51वें उप प्रमुख बनाए गए हैं। उन्होंने एयर मार्शल नागेश कपूर का स्थान लिया है। इससे पहले वे एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख के रूप में सेवा दे रहे थे। उससे पहले वे केंद्रीय वायु कमान के वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ थे। आशुतोष दीक्षित दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में, उनके पास विभिन्न लड़ाकू जेट विमानों पर 3300 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है और उन्होंने विभिन्न…
Author: admin
मेरठ 01 जुलाई (प्र)। कंकरखेड़ा स्थित आशुतोष नर्सिंग होम और कमल नर्सिंग होम के अवैध निर्माण को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने सख्त रुख अपना लिया है। जोनल अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि आशुतोष नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को एक चिठ्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि आशुतोष नर्सिंग होम की बिल्डिंग अवैध है, इसमें कोई भी व्यवसायिक गतिविधियां नहीं संचालित की जा सकती। इसका लाइसेंस निरस्त करें। मेडा के अभियंता इसकी ऊपरी मंजिल को मजदूरों को हथौडा देकर तुड़वाया जाएगा। मेडा अभियंताओं का कहना है कि इसमें एक…
लखनऊ, 01 जुलाई (ता)। अयोध्या के राम मंदिर के ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महंत नृत्य गोपाल की तबीयत इसके पहले जनवरी के महीने में भी बिगड़ गई थी तब लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था। हालांकि, वो ठीक हो गए थे। अस्पताल में उनके भर्ती होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने गए थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख…
मुंबई, 01 जुलाई (ता)। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना यूबीटी के विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर ने पार्टी छोड़ दी है। वह शिवसेना में शामिल हो गए हैं। शिवसेना में शामिल होने के तुरंत बाद सचिन अहीर ने शिवसेना उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र विधान परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।सचिन अहीर को आदित्य ठाकरे के करीबी नेताओं में गिना जाता है। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने शिवसेना का दामन थामा था। इससे पहले सचिन अहीर एनसीपी में थे। हालांकि जब 2022 में एकनाथ शिंदे…
बागपत, 01 जुलाई (ता)। जिलेभर के सचिवों ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि और तीन महीने से रुके वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को डीपीआरओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने डीपीआरओ का घेराव किया, जिसके बाद अधिकारी सीडीओ कार्यालय चले गए। सचिवों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।सचिवों का पिछले तीन महीने का वेतन रोका हुआ है। गत दिवस 60 सचिवों को बजट खर्च न करने के आरोप में विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई थी। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष जोनी चौधरी ने बताया कि वेतन…
नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। पाकिस्तान के पंजाब में गुरुद्वारों को गिराने का सिलसिला थम नहीं रहा। पाकिस्तान के फारूखाबाद (मंडी चूरकाना) में भूमाफिया ने प्रशासन के साथ मिलकर 125 साल पुराने ऐतिहासिक सिंह सभा गुरुद्वारे का एक हिस्सा गिरा दिया।पाकिस्तान में गुरुद्वारा गिराने के कदम से सिख समुदाय में गुस्सा है। गुरुद्वारा गिराने के बाद सिखों ने इसका विरोध किया और गिराने के काम को रुकवाया। सिख संगत के विरोध जताने के बाद प्रशासन ने फिलहाल इस जगह को सील कर दिया है और किसी भी तरह का निर्माण या तोड़फोड़ पर रोक लगा दी गई है।स्थानीय जानकारों और…
रामपुर 01 जुलाई। क्या समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने वाला है? क्या जौहर यूनिवर्सिटी के अवैध निर्माण को जमींदोज करने की तैयारी है? ये सवाल इसलिए तेजी से उठ रहे हैं क्योंकि जमीन खरीद को लेकर पहले से ही विवादों में रही रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ‘जौहर ट्रस्ट’ को रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने एक कड़ा नोटिस जारी किया है। यूनिवर्सिटी कैंपस में अवैध निर्माण को लेकर चल रही जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि वहां बने 38 भवन बिना नक्शा (मानचित्र) पास कराए ही खड़े…
नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गत दिवस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया और आरोप लगाया है कि सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैनिकों के शहीद होने के संबंध में सदन को गुमराह किया। वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि सदन को गुमराह करने के लिए रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की प्रक्रिया शुरू की जाए।उन्होंने नोटिस में कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोकसभा में 28 जुलाई, 2025 को हुई चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री ने…
लखनऊ, 01 जुलाई (ता)। अयोध्या के राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के पर्ू्व महासचिव चंपत राय ने बड़ा बयान दिया है। घोटाला मामले में एसआईटी ने चंपत राय का बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने चढ़ावा चोरी में हाथ होने से साफ इनकार किया है। चंपत राय ने पुलिस को कहा है कि उनके संज्ञान में चोरी का मामला आते ही वह तुरंत सक्रिय हो गए थे। उनके ही कहने पर संदिग्ध पकड़े गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जिन 8 लोगों पर एफआईआर हुई और अरेस्ट किया…
मुरादाबाद 01 जुलाई। वर्षों से ‘लाइनपार’ जैसी उपेक्षित पहचान से जुड़े चार लाख से अधिक लोगों को सोमवार को नई पहचान मिल गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में घोषणा की कि अब यह क्षेत्र दाऊ दयाल खन्ना नगर’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख रणनीतिकार, स्वतंत्रता सेनानी दाऊ दयाल खन्ना के प्रति श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 1983 में गठित श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति में उनके गुरुदेव महंत अवैद्यनाथ अध्यक्ष व दाऊ दयाल खन्ना महासचिव थे। राम मंदिर आंदोलन को संगठित स्वरूप…
