नई दिल्ली/वाशिंगटन, 01 जुलाई (ता)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र मानते हैं और भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच निजी तालमेल को द्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाने में एक जरूरी चीज बताया। अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम लीडरशिप समिट में राजदूत गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत को बहुत सम्मान देते हैं और अक्सर देश में अपने अनुभवों के बारे में बात करते हैं।
सर्गियो गोर किस्सा सुनाते हुए कहा श्अमेरिका भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है। हम इस संबंध की परवाह करते हैं। हमारे पास एक ऐसे राष्ट्रपति हैं जो इस संबंध की बहुत परवाह करते हैं।श् आपको बता दें कि सर्गियो गोर ने खराब हो रहे भारत-अमेरिकी संबंध को पटरी पर लाने की काफी कोशिश की है और इस महीने पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सर्गियो गोर ने कार्यक्रम के दौरान किस्सा सुनाते हुए कहा श्मैं वीकेंड शुरू होने से ठीक पहले यहां वाशिंगटन डीसी में उनके साथ था और मैं राष्ट्रपति के साथ लगभग दो घंटे बिता सका और मैंने भारत में जो देखा उससे वे बहुत खुश हुए। उनके पास भारत की बहुत अच्छी यादें हैं। पिछली बार उनका दौरा, उनके सबसे खास दौरों में से एक था जिसके बारे में वे बात करते रहते हैं। वे भारत को बहुत प्यार करते हैं। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में भारत वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि किसी समय राष्ट्रपति भारत में हमसे मिलने आएंगे। दोनों नेताओं के बीच करीबी व्यक्तिगत संबंध के बारे में बात करते हुए सर्गियो गोर ने मियामी में हाल ही में हुए अल्टीमेट फाइटिंग चौंपियनशिप (यूएफसी) इवेंट की एक घटना को याद किया और कहा श्मैं कुछ महीने पहले मियामी में यूएफसी में राष्ट्रपति के साथ था और हम बैकस्टेज बैठे थे और उन्होंने मुझसे कहा श्चलो प्रधानमंत्री मोदी को फोन करते हैं।श् मैंने कहा ‘सर वहां (भारत में) सुबह के 6ः00 बज रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि वह उठ जाएंगे। वह मेरे जैसे हैं।
हालांकि फोन अगले दिन के लिए तय किया गया लेकिन गोर ने कहा कि इस घटना से ट्रंप और पीएम मोदी के बीच संबंध की प्रकृति का पता चलता है। राष्ट्रपति सच में प्रधानमंत्री को दोस्त मानते हैं। गोर ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच संबंध ट्रंप के पहले कार्यकाल से ही है और इससे बड़ी रणनीतिक साझेदारी को फायदा होता रहा है। राजदूत गोर ने कहा कि दोनों सरकारें व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीक में ठोस नतीजे लाने पर ध्यान दे रही हैं। अमेरिका भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

