नई दिल्ली, 03 जुलाई (ता)। तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने गत दिवस निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात कर पार्टी पर अपने दावे का पक्ष रखा। बैठक के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि आयोग ने उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जून को कोलकाता में आयोजित विशेष संगठनात्मक सत्र की जानकारी पहले ही आयोग को लिखित रूप में दी जा चुकी थी। बागी गुट का दावा है कि दो-तिहाई से अधिक विधायक और बड़ी संख्या…
Author: admin
मेरठ 03 जुलाई (प्र)। शहर में रेहड़ी-पटरी कारोबार को व्यवस्थित करने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब चार करोड़ रुपये की लागत से गंगानगर, पल्हेड़ा और पावली खास में तीन आधुनिक मॉडल वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना से छोटे कारोबारियों को स्थायी और सुरक्षित स्थान मिलेगा वहीं शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम के प्रस्ताव के अनुसार वार्ड- 37 गंगानगर में जोनल पार्क के सामने वार्ड 27 पल्हेड़ा में फ्लाईओवर के नीचे और पावली खास रेलवे फाटक…
बेंगलुरु, 03 जुलाई (ता)। इसरो के मुख्यालय को गत दिवस भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धमकी मिलने के बाद श्वान दस्ता एवं बम का पता लगाने और उसे नष्ट करने वाले दस्ते (बीडीडीएस) के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिस के मुताबिक न्यू बीईएल रोड पर स्थित इसरो मुख्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि इसरो कार्यालय में बम धमाका किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल…
पटना, 03 जुलाई (ता)। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है। दोनों अब कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगे। तेजस्वी अपने साथ लालू यादव की सबसे पसंदीदा और चर्चित ‘मिलिट्री डिस्पोजल’ जीप भी नए आवास में ले गए हैं। यह जीप 1977 में लालू यादव ने पहली बार सांसद बनने के बाद सेना की नीलामी से खरीदी थी। तब इसकी कीमत सिर्फ 5000…
लखनऊ 03 जुलाई। राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू एक गैंग बनाकर वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली करता था। जेल गए आरोपी उसके गैंग के साथी थे। रोजाना रकम का बंटवारा होता था यह खेल प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अधिक बढ़ गया था। एसआईटी जांच में इसका खुलासा हुआ है। दरअसल मंदिर में सामान्य श्रद्धालु कतारों में दर्शन करते हैं। इसमें काफी वक्त लगता है। वहीं, वीआईपी प्रोटोकॉल में चंद मिनट में दर्शन हो जाते हैं। इसके लिए वीआईपी पास ट्रस्ट की ओर से जारी होते हैं, जो निशुल्क हैं, लेकिन इसी में…
नई दिल्ली, 03 जुलाई (ता)। नीट और जेईई जैसी प्रवेश परीक्षाओं के अंकों के आधार पर होने वाले महत्वपूर्ण दाखिलों में भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को 50 प्रतिशत तक भारांक दिया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस संभावना पर इसलिए विचार किया जा रहा है ताकि किसी एक परीक्षा पर अत्यधिक निर्भरता और उससे जुड़े दबाव को कम किया जा सके, चाहे वह मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा हो या बोर्ड परीक्षा।यह पहल परीक्षा प्रणाली में मूल्यांकन संबंधी त्रुटियों और प्रश्नपत्र लीक जैसी लगातार सामने आई अनियमितताओं के बाद की जा…
नई दिल्ली, 03 जुलाई (ता)। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले में ट्रस्ट की अपील पर ही एसआईटी गठित की गई। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे देश- विदेश के हिंदुओं व प्रभु श्रीराम में आस्था रखने वाले भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच से दिक्कत नहीं है। एसआईटी पूरी ईमानदारी से जांच कर रही है। विहिप किसी भी तरह से चढ़ावा चोरी के लिए जिम्मेदार नहीं है क्योंकि राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय…
मेरठ, 03 जुलाई (प्र)। भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में गत दिवस स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूली बच्चों को मैदान में एकत्र किया जा रहा था। इसी बीच भारी संख्या में अचानक बंदरों के एक झुंड ने छात्रों पर हमला बोल दिया। सभी छात्र-छात्राएं बंदरों से बचने के लिए दौड़े, लेकिन कक्षा छह की दिव्यांग छात्रा जोया नहीं दौड़ पाई, जिससे बंदरों के झुंड ने जोया पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।राली चौहान गांव निवासी जोया उम्र 11 साल पुत्री आश मोहम्मद गांव के ही पीएम श्री…
मेरठ, 03 जुलाई (प्र)। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस फिलहाल लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की बजाय पहले ही आलमनगर रेलवे स्टेशन होकर जा रही है। यहां से प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन का रूट बदल दिया गया है। रेलवे ने यह निर्णय लखनऊ में रेल मार्ग पर मेंटीनेंस कार्य के चलते लिया गया है। यह व्यवस्था 20 से 25 दिन तक यथावत रह सकती है।सहारनपुर से मेरठ के रास्ते प्रयागराज के लिए नौचंदी एक्सप्रेस संख्या 14242 और वापसी में ट्रेन संख्या 14241 प्रतिदिन चलती है। लखनऊ में आलमनगर से उतरेटिया जंक्शन के बीच रेल मार्ग पर मेंटीनेंस…
मेरठ, 03 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तेजी से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी ने रूट डायवर्जन को लेकर चर्चा की। 15 जुलाई तक रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात करने के भी निर्देश दिए है। बिजली के खंभों पर पन्नी चढ़वाने के लिए कहा गया है। एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयार किया गया नक्शा भी देखा। कांवड़ियों की सेवा के लिए…
