Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शहर में 4 करोड़ से बनेंगे तीन मॉडल वेंडिंग जोन
    देश

    शहर में 4 करोड़ से बनेंगे तीन मॉडल वेंडिंग जोन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 3, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 03 जुलाई (प्र)। शहर में रेहड़ी-पटरी कारोबार को व्यवस्थित करने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब चार करोड़ रुपये की लागत से गंगानगर, पल्हेड़ा और पावली खास में तीन आधुनिक मॉडल वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना से छोटे कारोबारियों को स्थायी और सुरक्षित स्थान मिलेगा वहीं शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम के प्रस्ताव के अनुसार वार्ड- 37 गंगानगर में जोनल पार्क के सामने वार्ड 27 पल्हेड़ा में फ्लाईओवर के नीचे और पावली खास रेलवे फाटक के पास मॉडल वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। वर्तमान में शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी विक्रेता कारोबार करते हैं। निर्धारित स्थान नहीं होने के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है और अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद भी सामने आते हैं।

    परियोजना के तहत बनने वाले तीनों वेंडिंग जोन आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। यहां व्यवस्थित स्टॉल, इंटरलॉकिंग पथ, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, कूड़ेदान, सीसीटीवी कैमरे, वर्षा जल निकासी व्यवस्था, हरित क्षेत्र, बैठने की सुविधा और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप और सुगम आवागमन की भी व्यवस्था होगी। अधिशासी अभियंता (निर्माण) शिशिर कुमार ने बताया कि यह परियोजना व्यापारियों के साथ-साथ पूरे शहर के लिए लाभकारी साबित होगी।

    नगर आयुक्त सौरभ गंगवार मॉडल वेंडिंग जोन केवल दुकानों का समूह नहीं होंगे, बल्कि इन्हें एक सुव्यवस्थित व्यावसायिक परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि ग्राहको को बेहतर वातावरण मिले और छोटे व्यापारी सम्मानपूर्वक अपना व्यवसाय कर सकें।

    तीनों स्थानों को मिलेगा नया स्वरूप
    गंगानगर

    वार्ड 37 स्थित जोनल पार्क के सामने बनने वाला बडिंग जोन स्थानीय लोगों और पार्क में आने वाले आगंतुकों के लिए नया व्यापारिक केंद्र बनेगा।
    पल्हेड़ा
    फ्लाईओवर के नीचे लंबे समय से कम उपयोग में आ रही जगह को व्यवस्थित वेडिंग जोन में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की अव्यवस्था कम होगी और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
    पावली खास
    रेलवे फाटक के पास बनने वाला वैडिंग जोन आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छोटे व्यापारियों के लिए नया बाजार उपलब्ध कराएगा। साथ ही रेलवे फाटक के आसपास होने वाली अव्यवस्था में भी कमी आएगी।

    meerut news meerut report model vending zones tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.