कानपुर 04 जुलाई। कमिश्नरेट पुलिस और एसआईटी की संयुक्त टीम ने फर्जी डिग्री बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो विभिन्न विश्वविद्यालयों और बोर्डों की फर्जी मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन और प्रोविजनल सर्टिफिकेट तैयार कर लोगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 59 फर्जी मार्कशीट व डिग्री, 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और अपराध से कमाई 453000 की नकदी बरामद की है. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि यह फर्जी…
Author: admin
आगरा 04 जुलाई। नीले ड्रम और पहाड़ी से धक्का देकर पतियों की हत्या के बाद अब आगरा का बाथरूम कांड चर्चा में है. यहां पत्नी रूबी ने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्या करके उसे घर के बाथरूम में ही दफना दिया. वह रोज उसी बाथरूम में नहाती रही, ताकि किसी को शक न हो. जब लोग सुरेंद्र के बारे में पूछते, तब वह गायब होने का रोना रोने लगती. 45 दिनों तक पत्नी रूबी का यह ड्रामा चलता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी कि सुरेंद्र की हत्या हो चुकी है. आखिरकार रूबी की सारी चालाकी पर…
आवारा हिंसक जानवरों के आतंक से नागरिकों को बचाने के लिए अदालत द्वारा कई महत्वपूर्ण आदेश किए गए हैं। जिन्हें सरकार ने भी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। वन व अन्य विभागों के पालन ना करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रावधान हो चुका है और गलत संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति हुई बताते हैं। लेकिन अंधेर नगरी चौपट राजा की किवंदती को लागू करने में हिंसक जानवरों से मुक्ति दिलाने वाले कहां सो रहे हैं क्योकि एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब खबरों में कुत्तों बंदरों द्वारा लोगों को काटने या मारने व…
हमारे द्वारा बनाए गए घर और दादा नाना के समय किए गए निर्माण के दौरान सुनने को मिलता था कि घर पुराना हो गया है और यह भी खतरा रहता था कि निर्माण कमजोर होने से यह गिर सकता है। लेकिन रुद्रप्रयाग के नारी गांव में ऐतिहासिक मुंगेश्वर महादेव मंदिर एवं चंडिका मंदिर के झुकने पर भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण ने एक जटिल संरक्षण अभियान के बाद मंदिर को सुरक्षित कर दिया। सदियों पुराना यह मंदिर उत्तर दिशा की ओर झुक रहा था जिससे इसके ढहने का खतरा ब ढ़ गया था। चलाए गए विशेष कार्य के तहत मंदिर को शिखर…
देश के गांवों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने की कोशिश के चलते अब किसी के घर पहुंचने के लिए संकेतों की जरुरत नहीं होगी। अब मोबाइल स्क्रीन पर दिख रही सड़कें मंजिल तक पहुंचा देगी। सभी जानते हैं कि दशकों से जब हम किसी नए गांव में जाते हैं तो ग्रामीणों से पता पूछते हैं। उनके बताए जाने वाले संकेत नीम पीपल के पेड़ हैंडपंप चौपाल की ओर आप जाइये वहीं पर मकान है जहां आपको जाना है। लेकिन अब ग्राम पंचायत मंत्रालय द्वारा अन्य मंत्रालयों के सहयोग से देश के सभी गांवों को सड़क के नाम से प्रसिद्धि देने…
मुंबई, 03 जुलाई (ता)। शिव रवैल के निर्देशन में बनी अल्फा का लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्पाई यूनिवर्स की इस नई पेशकश में आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर इस फिल्म में हर मोड़ पर नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। आखिर स्पाई यूनिवर्स में एंट्री करती अल्फा दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है आपको बताते हैं…फिल्म अल्फा की…
नई दिल्ली 03 जुलाई। भारत सरकार ने सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इंटरनेट जगत के दो सबसे बड़े प्लेटफॉर्म—गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर—को तत्काल प्रभाव से तीन मोबाइल ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने (डिलीट करने) का कड़ा निर्देश दिया है. इन ऐप्स के नाम BAT-BMS, Epoch-i-ion और Lossigy हैं. पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में ई-रिक्शा चालकों को अजीब और खतरनाक समस्या का सामना करना पड़ रहा था. चलते-चलते अचानक ई-रिक्शा बीच सड़क…
कुरुक्षेत्र , 03 जुलाई (ता)। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के केंद्र तथा भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि कुरुक्षेत्र के बीचों-बीच स्थित है हरियाणा राज्य की एक ऐतिहासिक धरोहर—थानेसर। 7वीं शताब्दी में सम्राट हर्षवर्धन की राजधानी रहा तथा सरस्वती-घग्गर नदी के तट पर बसा यह प्राचीन नगर चंडीगढ़ से महज 100 और दिल्ली से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अपने आसपास स्थित धार्मिक स्थलों, मंदिरों, संग्रहालयों, बाग-बगीचों, मेलों और कला प्रदर्शनियों के कारण यह पर्यटकों के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है।इसके अनेक आकर्षणों में से एक है थानेसर का बाजार, जो कुरुक्षेत्र की सबसे पुरानी शॉपिंग स्ट्रीट…
सुल्तानपुर 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार-शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीन बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि जिले में रात के समय चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 3 बजे जयसिंहपुर थाना पुलिस पीढ़ी…
लखनऊ, 03 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गत दिवस कहा कि उनकी पार्टी अब जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरेगा।कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी ) की अहम बैठक प्रदेश मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने की, जबकि उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को मजबूत…
