मेरठ, 03 जुलाई (प्र)। भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में गत दिवस स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूली बच्चों को मैदान में एकत्र किया जा रहा था। इसी बीच भारी संख्या में अचानक बंदरों के एक झुंड ने छात्रों पर हमला बोल दिया। सभी छात्र-छात्राएं बंदरों से बचने के लिए दौड़े, लेकिन कक्षा छह की दिव्यांग छात्रा जोया नहीं दौड़ पाई, जिससे बंदरों के झुंड ने जोया पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
राली चौहान गांव निवासी जोया उम्र 11 साल पुत्री आश मोहम्मद गांव के ही पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम ने बताया कि छात्रा एक पैर से दिव्यांग है। सुबह सभी स्कूल चलो अभियान के तहत सभी स्कूली छात्र छात्राओं को मैदान में एकत्र किया गया था। इसी बीच अचानक बंदरों का एक झुंड स्कूल में आया और मैदान में एकत्र बच्चों की तरफ झपट्टा मारते हुए दौड़ पड़ा। स्कूल में मौजूद स्टाफ ने बमुश्किल बंदरों से जोया को बचाया, लेकिन बंदरों के हमले में जोया घायल हो गई। उसे कई जगह बंदरों ने काट लिया, जिसे तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया। वहीं, बंदरों के हमले के बाद स्कूल के सभी बच्चे डरे हुए है। स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम ने मामले की जानकारी वन विभाग को देते हुए बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

