Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ चारबाग की बजाय आलमनगर स्टेशन से होकर जा रही प्रयागराज
    न्यूज़

    नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ चारबाग की बजाय आलमनगर स्टेशन से होकर जा रही प्रयागराज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 3, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 03 जुलाई (प्र)। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस फिलहाल लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की बजाय पहले ही आलमनगर रेलवे स्टेशन होकर जा रही है। यहां से प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन का रूट बदल दिया गया है। रेलवे ने यह निर्णय लखनऊ में रेल मार्ग पर मेंटीनेंस कार्य के चलते लिया गया है। यह व्यवस्था 20 से 25 दिन तक यथावत रह सकती है।
    सहारनपुर से मेरठ के रास्ते प्रयागराज के लिए नौचंदी एक्सप्रेस संख्या 14242 और वापसी में ट्रेन संख्या 14241 प्रतिदिन चलती है। लखनऊ में आलमनगर से उतरेटिया जंक्शन के बीच रेल मार्ग पर मेंटीनेंस का काम चल रहा है। इस कारण नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन का दोनों तरफ से रूट परिवर्तित किया गया है। यानी नौचंदी एक्सप्रेस से मेरठ से लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को फिलहाल परेशानी उठानी पड़ रही है। इस ट्रेन से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को आलमनगर स्टेशन पर ही उतरना पड़ रहा है।
    इससे आगे जाने के लिए यात्रियों को सड़क मार्ग से सफर तय करना पड़ रहा है। आलमनगर से उतरेटिया जंक्शन के बीच ट्रेन का मार्ग बदल दिया गया है। यहां से प्रयागराज जाने के लिए नौचंदी एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से गुजर रही है। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुनील जैन का कहना है कि लखनऊ में रेल मार्ग पर मेंटीनेंस का काम चलने की वजह से कुछ दिनों तक दिक्कत रहने की संभावना है। रेल मार्ग सुचारू होने के बाद नौचंदी एक्सप्रेस सीधे लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने लगेगी।
    लखनऊ का टिकट बुक करने के लिए आलमननगर स्टेशन का करें चयन: मेरठ से लखनऊ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन को वेबसाइट पर ऑनलाइन देखने या टिकट बुक करने में यात्रियों को दिक्कत आ रही है। कारण है कि मेरठ से लखनऊ चारबाग स्टेशन का चयन करने पर नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे की वेबसाइट या अन्य प्राइवेट वेबसाइटों पर नहीं दिख रही है। कारण है कि रेल मार्ग पर मेंटीनेंस कार्य के चलते ट्रेन का रूट परिवर्तित किया गया है। जिसके कारण यात्रियों को मेरठ से लखनऊ जाने के लिए वेबसाइट पर आलमनगर रेलवे स्टेशन लिखना होगा। तभी वेबसाइट पर नौचंदी एक्सप्रेस दिख सकेगी। यह ट्रेन लखनऊ के यात्रियों को आलमनगर स्टेशन पर ही उतार रही है। यहां से दूसरे रूट से होकर प्रयागराज पहुंच रही है।

    Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi The Nauchandi Express to Prayagraj is running via Alamnagar station instead of Lucknow Charbagh. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.