नई दिल्ली, 03 जुलाई (ता)। तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने गत दिवस निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात कर पार्टी पर अपने दावे का पक्ष रखा। बैठक के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि आयोग ने उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जून को कोलकाता में आयोजित विशेष संगठनात्मक सत्र की जानकारी पहले ही आयोग को लिखित रूप में दी जा चुकी थी। बागी गुट का दावा है कि दो-तिहाई से अधिक विधायक और बड़ी संख्या में पार्षद उनके साथ हैं तथा वही असली तृणमूल कांग्रेस है।
वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने आयोग द्वारा बागी नेताओं को समय दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने कहा कि आयोग के नियमों के अनुसार केवल अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता ही बैठक का अनुरोध कर सकते हैं, जबकि बागी गुट के नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। सांसद सागरिका घोष ने भी आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहा है। तृणमूल कांग्रेस पर नियंत्रण को लेकर दोनों गुटों के बीच राजनीतिक संघर्ष अब निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

