मुंबई, 04 जुलाई (ता)। दक्षिण मुंबई के गिरगांव स्थित एक लग्जरी होटल में चल रहे कथित देह व्यापार के रैकेट का मुंबई पुलिस की मानव तस्करी निरोधक शाखा ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान दो अभिनेत्रियों को वहां से सुरक्षित छुड़ाया गया, जबकि पूरे नेटवर्क का एजेंट बनकर काम करने के आरोप में एक मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मानव तस्करी निरोधक शाखा को इस रैकेट के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने एक डिकॉय ग्राहक भेजा। सौदा तय होने के बाद पुलिस टीम ने…
Author: admin
मेरठ 04 जुलाई (प्र)। मेरठ में शनिवार को लोहियानगर में दिन निकलते ही वारदात हो गई। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी अक्सा की उसके भाई आरिश ने कथित रूप से तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई, जब किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जाकिर कॉलोनी की ट्रांसफार्मर वाली…
बालटाल, 04 जुलाई (ता)। श्री अमरनाथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हर साल देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना सुरक्षा एजेंसियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसी को लेकर सीआरपीएफ के डीआईजी सुधीर कुमार ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, नई तकनीक, महिला जवानों की भूमिका और आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। डीआईजी सुधीर कुमार ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि अमरनाथ यात्रा सदियों से लोगों…
नई दिल्ली, 04 जुलाई (ता)। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पत्र लिखकर कहा है कि देश का लोकतंत्र ‘‘खतरे में’’ है और जब सभी संस्थागत व्यवस्थाएं विफल हो जाती हैं, तब नागरिकों की आखिरी उम्मीद न्यायपालिका ही होती है।विपक्षी दलों ने इस पत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई मुद्दों का विस्तार से उल्लेख करते हुए अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया है। बीते 28 जून को लिखे गए इस पत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल…
प्रयागराज 04 जुलाई। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अमरोहा के सैदनगली थाने में दर्ज उस प्राथमिकी को रद करने से इन्कार कर दिया है, जिसमें हलाला की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप हैं। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने तैयब सहित पांच आरोपितों की चार याचिकाओं को एक साथ सुन कर सभी को खारिज कर दिया। कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध बताया। पीड़िता का निकाह 25 अप्रैल 2015 को अजहर नवाज नामक व्यक्ति से जबरन कराया गया था। तब उसकी उम्र 15 वर्ष थी। निकाह बाद मारपीट का सिलसिला शुरू हुआ और…
मुजफ्फरनगर, 04 जुलाई (ता)। बीती गत दिवस मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के साथ जुड़ा एक छोटा-सा लेकिन बेहद दिलचस्प और मानवीय घटनाक्रम पूरे पुलिस महकमे के साथ-साथ शहर में चर्चा का विषय बन गया। एक महिला द्वारा गलती से एसएसपी के मोबाइल नंबर पर 299 रुपए का जियो रिचार्ज कर दिए जाने के बाद जो कुछ हुआ, उसने पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की।जानकारी के मुताबिक गत दोपहर करीब एक बजे एसएसपी के निजी मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। महिला ने संकोच के साथ कहा कि उससे गलती से एसएसपी…
लखनऊ, 04 जुलाई (ता)। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गत दिवस सभी विभागों को अपने-अपने भवनों की छतों पर शीघ्र सोलर संयंत्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर रूफटाप सोलर संयंत्र स्थापित कराए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकारी भवनों की छतों का अधिकतम उपयोग कर सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाया जाए। इससे बिजली पर निर्भरता कम होगी और सरकारी व्यय में बचत होगी।मुख्य सचिव ने अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि सोलर संयंत्र लगाने से पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।सभी विभाग अपने-अपने भवनों का सर्वेक्षण…
फिरोजाबाद, 04 जुलाई (ता)। फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के छपरिया मोहल्ले में बीती गत रात आगरा के युवक दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा (30) की ससुरालीजन ने सरेराह पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पक्ष बेटी के गैर धर्म के युवक से शादी करने से नाराज था। मृतक की पत्नी भोली ने कहा कि मेरे ही परिवार वालों ने धोखे से बुलाकर मेरा सुहाग उजाड़ दिया। मेरे सामने मेरे पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और मैं बेसहारा होकर सिर्फ चीखती-चिल्लाती रही। अब मेरी जिंदगी का एक ही मकसद है, अपने पति के कातिलों…
लखनऊ 04 जुलाई। आम उपभोक्ता तक पहुंचने वाली बिजली की औसत आपूर्ति लागत 7.96 रुपये प्रति यूनिट है। यही बिजली गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले (बीपीएल) लाइफलाइन उपभोक्ताओं को मात्र तीन रुपये प्रति यूनिट में उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने 3.75 रुपये प्रति यूनिट का अनुदान (सब्सिडी) दिया है। अन्य घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरें भी सातवें वर्ष यथावत रखने के लिए सरकार ने 85 पैसे से 1.85 रुपये प्रति यूनिट तक सब्सिडी दी है। चुनावी वर्ष में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए भी सरकारी खजाने से 12,845 करोड़ रुपये…
नोएडा 04 जुलाई। घर खरीदारों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और सरकारी कर्मचारियों की ओर से आपराधिक व्यवहार से जुड़े मामले में सीबीआई ने एक और बिल्डर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। ग्रेटर नोएडा की रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी रुद्रना बिल्डवेल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड समेत उसके निदेशकों, सरकारी कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ यह चार्जशीट दाखिल की गई है। 50 बिल्डरों के खिलाफ चल रही सीबीआई जांचसुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर घर खरीदारों को धोखा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 50 बिल्डरों के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई की…
