Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस प्रताड़ना से परेशान अधिकारी ने खुदकुशी की
    • महंगे एआई से तंग कंपनियों ने फिर बड़ी भर्ती की योजना बनाई
    • गडकरी को मेटा, एक्स पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी
    • यूजी पीजी के पंजीकरण समाप्त, लॉ में 11 अगस्त तक का मौका
    • यूपी में 41 पीसीएस अफसरों का तबादला, हर्ष चावला बने मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण में ओएसडी
    • मुहर्रम कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी व एसपी सिटी से मिला
    • पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों का हॉफ एनकाउंटर, 6.40 लाख बरामद
    • कांवड़ यात्रियों से अपील यात्रा के दौरान गैर-हिंदुओं से सामान न खरीदें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रूद्रा बिल्डवेल प्रोजेक्ट्स और उसके निदेशक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
    देश

    रूद्रा बिल्डवेल प्रोजेक्ट्स और उसके निदेशक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    adminBy adminJuly 4, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा 04 जुलाई। घर खरीदारों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और सरकारी कर्मचारियों की ओर से आपराधिक व्यवहार से जुड़े मामले में सीबीआई ने एक और बिल्डर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। ग्रेटर नोएडा की रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी रुद्रना बिल्डवेल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड समेत उसके निदेशकों, सरकारी कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ यह चार्जशीट दाखिल की गई है।

    50 बिल्डरों के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच
    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर घर खरीदारों को धोखा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 50 बिल्डरों के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई की तरफ से शुक्रवार को यह 13वीं चार्जशीट दाखिल की गई है। इसमें बिल्डर के ऊपर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के बहाने वित्तीय संस्थानों और निर्दोष घर खरीदारों को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने की आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया है।

    कई बिल्डर्स पर चार्जशीट हो चुकी है दाखिल
    इससे पहले इसी तरह के मामलों में सीबीआई रुद्रा बिल्डवेल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक, ड्रीम प्रोकान प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड और उसके निदेशक, एवीजे डिवेलपर्स इंडिया प्राइवेट, शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक, सिक्वल बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड, सीएचडी डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और उनके निदेशकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

    ‘निदेशकों ने सरकारी कर्मचारियों संग रची साजिश’
    चार्जशीट में कहा गया है कि रुद्रा बिल्डवेल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और उसके निदेशकों ने सरकारी कर्मचारियों और अन्य निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर साजिश रची। कथित तौर पर घर खरीदारों, निवेशकों को झूठे आश्वासनों और धोखाधड़ी भरे बयानों के माध्यम से गुमराह किया और अवैध तथा कपटपूर्ण तरीकों का सहारा लेकर करोड़ों रुपये का वित्तीय लाभ प्राप्त किया। ग्रेनो अथॉरिटी के आरोपी सरकारी कर्मचारियों ने स्थापित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए आधिकारिक स्थिति का दुरुपयोग किया।

    खरीदारों को फ्लैट या रकम वापस नहीं मिली
    चार्जशीट में लिखा कि इस साजिश में आधिकारिक स्थिति का दुरुपयोग, धन का हेरफेर/दुरूपयोग और घर खरीदारों के प्रति धोखाधड़ी भरा आचरण शामिल था। सीबीआई ने जांच में पाया कि बिल्डर ने 600 से अधिक फ्लैट्स के खरीदारों को लुभावने वादे और भ्रामक जानकारी देकर पैसे जमा कराए, लेकिन परियोजना पूरी नहीं की और खरीदारों को फ्लैट या रकम वापस नहीं मिली।

    noida rudra-builder-chargesheet-filed supreme-court tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पुलिस प्रताड़ना से परेशान अधिकारी ने खुदकुशी की

    July 28, 2026

    महंगे एआई से तंग कंपनियों ने फिर बड़ी भर्ती की योजना बनाई

    July 28, 2026

    गडकरी को मेटा, एक्स पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.