लखनऊ, 13 जून (ता)। उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लंदन दौरे को लेकर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि यदि घूमने जाना ही था तो काशी, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य या मां विंध्यवासिनी धाम जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते, जिससे स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन को भी लाभ मिलता।ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा से फूल, मिठाई और पूजा सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारियों को फायदा होता। इसके…
Author: admin
मेरठ 13 जून (प्र)। ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया में आधार कार्ड जहां पहचान का सबसे मजबूत माध्यम बनकर सामने आया है, वहीं इसी प्रक्रिया ने वर्षों पुराने रिकॉर्ड की परतें भी खोलनी शुरू कर दी हैं। मेरठ संभागीय परिवहन विभाग की जांच में अब तक दो ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस सामने आए हैं, जिनमें दस्तावेजों और पहचान संबंधी गंभीर विसंगतियां मिली हैं। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर ऐसे और मामले भी सामने आ सकते हैं। दरअसल, 15 से 20 साल पहले बड़ी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस राशन कार्ड और अन्य सामान्य दस्तावेजों के आधार पर…
मेरठ, 13 जून (प्र)। मवाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, मवाना के तिहाई स्थित प्रीतनगर निवासी सुबोध रस्तोगी जो मेडिकल स्टोर के मालिक हैं। उनका इकलौता बेटा देवांश एक निजी विश्वविद्यालय से बीकॉम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। कहा गया कि गत शाम वह घर…
मेरठ 13 जून (प्र)। अब 50 से कम बेड वाले प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान योजना में मरीजों का इलाज नहीं कर सकेंगे। नए शासनादेश के तहत अब 50 से कम बेड वाले प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान योजना की मान्यता नहीं दी जाएगी। 50 से अधिक बेड के प्राइवेट अस्पतालों को भी अब एनएबीएच का सर्टिफिकेट लेना होगा। नए शासनादेशों ने प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों के होश उड़ा दिए हैं। 50 से कम बेड वाले कई प्राइवेट अस्पतालों की आयुष्मान की मान्यता लटक गई है। अब 50 से कम बेड वाले अस्पतालों के संचालक आयुष्मान योजना की मान्यता के लिए मुख्य…
मेरठ, 13 जून (प्र)। जागृति विहार रिंग रोड एक्सटेंशन स्थित वाटर प्लांट के पास उस समय लोगों में हलचल बढ़ गई, जब शहतूत के एक पेड़ पर करीब सात फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और रेस्क्यू विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।कहा गया कि कुछ युवक पेड़ से भांग उतारने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ की शाखाओं पर बैठे विशालकाय सर्प पर पड़ी। अजगर को देखते ही वे घबरा गए और वहां से दूर हट गए। इसके बाद उन्होंने…
बांदा, 13 जून (ता)। बांदा में एक पिता ने अपनी 19 साल की बेटी की थाने के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी। वह बेटी के लव मैरिज करने से नाराज था। बेटी ने 18 मई को मोहल्ले के ही रहने वाले एक लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी। पुलिस गत दिवस लड़की और उसके प्रेमी को मध्यप्रदेश से बरामद कर थाने लाई थी। या गया था। इसी दौरान पिता अपनी बेटी को समझा रहा था, जिसके साथ तुमने शादी की है, वह दूसरी बिरादरी का है। समाज में बड़ी बदनामी हो रही है। लेकिन लड़की अपने प्रेमी…
अयोध्या 13 जून। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे की धनराशि की चोरी के मामले में लगातार नए राजफाश हो रहे हैं। जांच के दायरे में आए ट्रस्ट के दो और कर्मचारी को पूछताछ के लिए शुक्रवार को पकड़ा गया है। इनमें एक ऐसा कर्मचारी भी शामिल है, जिसने हाल ही में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है, जबकि दूसरे ने 40 लाख रुपये का भूखंड लेकर उस पर मकान बनवाना शुरू किया है। यह कार्रवाई बिना एफआइआर दर्ज कराए की जा रही है। इस बीच यह भी सामने आया है कि गणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे…
मेरठ 13 जून (प्र)। मेरठ में इलेक्ट्रिक और सीएनजी बस अड्डे और चार्जिंग स्टेशन के संचालन के लिए प्रशासन ने लोहियानगर और गांव काशी में पांच एकड़ भूमि तलाश कर ली है। अधिकारी लोहियानगर में इलेक्ट्रिक बस डिपो के बराबर में खाली पड़ी मेडा की जमीन को अधिक उपयोगी मानकर चल रहे हैं। यह जमीन मेडा से लीज पर लेनी होगी। काशी और लोहियानगर की जमीन का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। नगरीय बस सेवा अड्डे के लिए नगरायुक्त सौरभ गंगवार और परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने दभूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट तैयार…
बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि और भारत भूटान संबंधों और संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के चुनाव और कर्म क्षेत्र विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वाराणसी मेें भूटान और भारत की संस्कृति को मजबूत बनाने तथा बौद्ध समाज की धार्मिक भावनाओं का आदर करते हुए वाराणसी में भूटान का बौद्धधाम बनाने हेतु आस्था और स्वच्छ कूटनीति का केन्द्र बनाने हेतु दो एकड़ जमीन 1 रुपये वार्षिक के किराये पर 30 साल के लिए दी गयी है। इस प्रयास को धार्मिक पर्यटन बौद्ध परिसर के विस्तार और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग के लिहाज…
नई दिल्ली, 12 जून (ता)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में आज शुक्रवार सुबह पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार यह घटना गत रात को हुई। गोविंद पुरी पुलिस स्टेशन की एक टीम हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि घटना के बारे में पीसीआर कॉल रात 2ः24 बजे प्राप्त हुई।स्थानीय पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और जल्द ही वहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद अग्निशमन सेवा…
