नई दिल्ली, 11 मई (ता)। लोग लाखों रुपये खर्च करके कार खरीदते हैं और चाहते हैं कि वह सालों तक नई जैसी बनी रहे। इसके लिए समय-समय पर सर्विस, मेंटेनेंस और सफाई बेहद जरूरी होती है। हालांकि, पैसे बचाने के चक्कर में कई लोग अपनी कार को खुद घर पर धोना बेहतर समझते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन गलत तरीके और घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से आपकी कार को ऐसा नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई बाद में महंगी पड़ जाती है। हम यहां पर विस्तार में बता रहे हैं कि घर पर कार धोते समय कौन-सी आम…
Author: admin
नई दिल्ली, 11 मई (ता)। गत दिवस पीएम मोदी के गोल्ड न खरीदने की अपील के बाद आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट बढ़ गई और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों बड़े इंडेक्स भारी गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। ग्लोबल तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई को लेकर बढ़ती चिंता ने बाजार पर दबाव बनाया।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 900 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 250 अंकों से अधिक फिसल गया। शुरुआती कारोबार में लगभग…
नई दिल्ली, 11 मई (ता)। स्पेन के टेनेरिफ द्वीप पर खड़े हंता वायरस प्रभावित लग्जरी क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ से निकाले गए यात्रियों को अब अलग-अलग देशों में भेजा जा रहा है, लेकिन इसी दौरान संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जहाज से निकाले गए 17 अमेरिकी यात्रियों में से एक व्यक्ति हंता वायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि उसमें फिलहाल बीमारी के लक्षण नहीं दिखे हैं। दूसरी तरफ, फ्रांस लौट रहे पांच यात्रियों में से एक की तबीयत उड़ान के दौरान बिगड़ गई और उसमें वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए।…
नई दिल्ली, 11 मई (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाइकोर्ट्स में लंबित जमानत याचिकाओं पर चिंता जताते हुए उनके त्वरित निपटारे के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अदालत ने कहा कि जमानत मामलों की सुनवाई और सूचीबद्ध करने में हो रही देरी गंभीर चिंता का विषय है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की खंडपीठ मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसमें पहले देश के सभी हाइकोर्टों से लंबित जमानत याचिकाओं का ब्योरा मांगा गया था।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिकांश हाइकोर्ट्स ने समय पर जानकारी उपलब्ध कराई और जमानत मामलों के त्वरित निपटारे के…
गाजियाबाद, 11 मई (ता)। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का एक विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में भंडारे के दौरान उन्होंने कहा है कि केवल हिंदू ही भोजन लेने के लिए आए किसी अन्य समुदाय के व्यक्ति को भोजन नहीं मिलेगा। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है।पिंकी चौधरी का यह वीडियो गत दिवस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह एक स्थान पर भंडारे में भोजन वितरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 1ः57 मिनट के इस वीडियो में पिंकी चौधरी कह रहे हैं…
मेरठ/जानीखुद, 11 मई (प्र)। सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्या ऑडिटोरियम में गत दिवस क्रांति दिवस के अवसर पर संयुक्त गुर्जर परिषद द्वारा गुर्जर जनजागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर सहित देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मुख्य अतिथि बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद चंदन सिंह चौहान ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व अनिवार्य है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक समाज के लोग नीति-निर्धारण के स्तर तक नहीं पहुंचेंगे तब तक अपेक्षित…
नई दिल्ली, 11 मई (ता)। केरल के 94 वर्षीय ब्राह्मण स्कॉलर और लेखक ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सबरीमाला मामले में चल रही सुनवाई में दखल देने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि जो रीति-रिवाज संवैधानिक सिद्धांतों के विपरीत हैं, उन्हें रद्द कर दिया जाना चाहिए। केरल के नंबूदिरी ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी, यात्री और लेखक एस. परमेश्वरन नंबूदिरी ने सबरीमाला मंदिर में प्रवेश को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ी सुनवाई में दखल देने के लिए यह अर्जी दाखिल की। उन्होंने तर्क दिया कि संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 में ऐसा…
नई दिल्ली, 11 मई (ता)। देश के लाखों मंदिरों का संचालन करने वाली सरकारें क्या अपने ही कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं? यह गंभीर प्रश्न उच्चतम न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका के माध्यम से सामने आया है।अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर इस याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों को एक न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई है, जो सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों के पुजारियों, सेवादारों और अन्य कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं की समीक्षा कर सके।याचिका का मुख्य तर्क यह है कि जब राज्य किसी मंदिर का प्रशासनिक और वित्तीय…
दमोह 11 मई। तेंदूखेड़ा नगर परिषद क्षेत्र में एक शव को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं हो सका. शव को कचरा युक्त ट्रॉली में लेया गया. हैरानी की बात है की शव को कचरा ग्राउंड में ही दफना दिया गया. नगर परिषद सीएमओ का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. परिषद की इस कार्य प्रणाली पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. तेंदूखेड़ा नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया. ग्राम बगदरी के जंगल में चार-पांच दिन पूर्व एक शव देखा गया था. सूचना…
लखनऊ, 11 मई (ता)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सरकार नौ साल में जनता के लिए कुछ नहीं कर सकी, तो आखिरी नौ महीनों में नए मंत्री क्या कर लेंगे। तंज कसते हुए कहा कि इसमें मंत्रियों की कोई भूमिका नहीं होती, उधर से पर्ची आएगी और यहां सिर्फ पढ़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सीएम का मतलब ‘कोरियर एंड मैसेंजर’ बनकर रह गया है।कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं और अब भी वही स्थिति बनी रहेगी। जनता परेशान है और विकास कार्य…
