गाजियाबाद, 11 मई (ता)। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का एक विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में भंडारे के दौरान उन्होंने कहा है कि केवल हिंदू ही भोजन लेने के लिए आए किसी अन्य समुदाय के व्यक्ति को भोजन नहीं मिलेगा। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है।
पिंकी चौधरी का यह वीडियो गत दिवस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह एक स्थान पर भंडारे में भोजन वितरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 1ः57 मिनट के इस वीडियो में पिंकी चौधरी कह रहे हैं कि मुस्लिम यहां भोजन के लिए न आए केवल हिंदुओं को ही भोजन मिलेगा। वीडियो में नाम पूछने के बाद एक मुस्लिम युवक से वह प्लेट भी छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अन्य पदाधिकारी हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि मामले में अभी शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

