Author: admin

जयपुर, 09 मई (ता)। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज शनिवार को आईपीएल मुकाबले में रोमांचक टक्कर होगी। दोनों टीमें प्लेऑफ का अपना दावा और मजबूत करने की कोशिश करेंगी। दोनों के एक समान 12-12 अंक हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर गुजरात से आगे है। जीत ही हैट्रिक से गुजरात का मनोबल बढ़ा हुआ है। राजस्थान के लिए उसको रोकना आसान नहीं होगा। राजस्थान ने पिछले पांच में से तीन मुकाबले हारे है। पिछले मैच में उसे दिल्ली के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ था। कप्तान रियान पराग ने शानदार पारी खेलकर टीम को…

Read More

मुजफ्फरनगर, 09 मई (ता)। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मानवता में एकता थीम पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें समाजसेवा और मानवता के लिए समर्पित आठ स्वयं सेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस आंदोलन के संस्थापक सर जीन हेनरी ने ड्यूनेंट की जयंती पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दीपाली कौशिक, विनोद चौहान, प्रेमबाला, रजनी तनेजा, सोनिया सिंह, रुचि शर्मा, शिल्पा और पूनम को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को समाज में सेवा, सहयोग और…

Read More

गरीब हो या अमीर कोई भी क्यों ना हो कठिनाई में उसे मां और भगवान की ही याद आती है। लेकिन इसे बदलती सोच कहें या स्वार्थ की भावना सर्दी गर्मी बरसात में सीने से लगाकर बच्चों को पालने और खुद भूखी र हकर उनका पेट पालने वाली मां को या तो काफी लोग भूलते जा रहे हैँ या दिखावे के लिए काफी बातें करते हैं लेकिन उनकी परेशानी पर वैसा ध्यान नहीं देते जैसा मां बच्चों पर देती है। समाज में सबसे निचले स्तर से आगे बढ़कर अनपढ़ होने के बावजूद उक्त शब्द लिखवाने की प्रेरणा मां की ममता…

Read More

हम सभी धर्मों और भाषाओं का पूर्ण सम्मान करते हैं। इसीलिए सर्वधर्म सदभाव का प्रतीक कहलाता है हमारा देश। किसी भी जाति और समाज से संबंध धार्मिक स्थल से उसे मानने वालों की भावनाएं जुड़ी रहती है चाहे वो किसी गांव देहात में हो या शहर में विश्व प्रसिद्ध हो या सिद्धपीठ। धर्म और आस्था सबकी उससे जुड़ी रहती है। आज यह खबर पढ़कर कि तेलंगाना के वारंगल जिले में ध्वस्त किया ८०० वर्ष पुराना मंदिर सनातन की भावना को यह खबर आहत करने वाली है। समाचार के अनुसार तेलंगाना के वारंगल जिले में, लगभग 800 साल पुराने माने जाने…

Read More

सड़क दुर्घटनाओं में मरने और घायल होने वालों की संख्या में जहां तक जानकारी मिलती है निरंतर इजाफा हो रहा है। आखिर सरकार हर साल सड़क सुरक्षा सप्ताह और दुर्घटनाओं को रोकने के नए नए उपाय कर रही है फिर भी ऐसा क्यों होता है ध्यान से सोचने पर जो महसूस होता है वह यह है कि एक तो सरकार हेल्मेट और वाहन चलाने के नियमों का सही पालन कराने के बजाये जबरदस्ती की सख्ती और नागरिकों पर इससे संबंध लोग जो ज्यादती करते हैं तथा बिना क्षेत्र के नागरिकों के सलाह मशविरा बिना रास्ता रोक देना जब चाहे कहीं…

Read More

नई दिल्ली, 09 मई (ता)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग मंच गेम्सक्राफ्ट के तीन संस्थापकों को धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि दीपक सिंह, पृथ्वी राज सिंह को एनसीआर से और विकास तनेजा को बंगलूरू से मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।ईडी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर और कर्नाटक में 17 स्थानों पर छापे मारे और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। इसके बाद ईडी ने दीपक और पृथ्वी को अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की, जबकि तनेजा को बंगलूरू की अदालत में…

Read More

लखनऊ, 09 मई (ता)। प्रदेश की 3300 से अधिक राजकीय, निजी व पीपीपी मॉडल की आईटीआई में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रवेश नियमों में व्यापक बदलाव कर रहा है। इसके तहत 10वीं पास छात्र अब किसी भी ट्रेड के लिए आवेदन कर सकेंगे, जो पहले संभव नहीं था।अब तक 8वीं व 10वीं पास छात्रों के लिए अलग-अलग ट्रेड निर्धारित थे। 8वीं पास छात्र सभी ट्रेड में आवेदन करते थे, लेकिन 10वीं पास के लिए यह सुविधा नहीं थी। विभाग ने यह व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब 8वीं व 10वीं…

Read More

मुंबई, 09 मई (ता)। यश आज पैन-इंडिया सुपरस्टार हैं, लेकिन उनका सफर संघर्षों से भरा रहा। कर्नाटक के साधारण परिवार में जन्मे यश के पिता इटळउ बस ड्राइवर थे, जबकि मां हाउसवाइफ थीं। बचपन से ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिर्फ एक्टर बनना है। घरवालों की चिंता और पैसों की तंगी के बावजूद वे महज 300 लेकर बेंगलुरु पहुंचे। शुरूआत में थिएटर में बैकस्टेज काम किया, जहां उन्हें 50 रुपये मिलते थे। वहीं से उन्होंने एक्टिंग सीखी और छोटे-छोटे रोल करने लगे। बाद में टीवी सीरियल्स में मौका मिला, जहां शुरूआत में उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन मिलते…

Read More

मेरठ, 09 मई (प्र)। पंजाबी कल्याण संस्था पल्लवपुरम की ओर से आगामी 16 मई यानी शनिवार को बैसाखी पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पल्लवपुरम फेस-वन स्थित एमएमए मैनेजमेंट हाउस में आयोजित होगा। समारोह को लेकर संस्था पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेजी से चल रही हैं। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाबी समाज सहित क्षेत्र के लोगों को एक मंच पर जोड़ना, पारिवारिक एकता को मजबूत करना तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य…

Read More

नई दिल्ली 09 मई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने निजी भविष्य निधि ट्रस्टों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब कोई भी निजी पीएफ ट्रस्ट ईपीएफओ द्वारा घोषित ब्याज दर से अधिकतम दो प्रतिशत ज्यादा ब्याज ही दे सकेगा। सरकार का यह कदम कुछ ट्रस्टों द्वारा असामान्य रूप से ऊंची ब्याज दरें देने के मामलों के सामने आने के बाद उठाया गया है। मौजूदा समय में ईपीएफओ अपने सदस्यों को 8.25 प्रतिशत ब्याज देता है। नए नियम लागू होने के बाद कोई भी प्राइवेट पीएफ ट्रस्ट 10.25 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज नहीं दे पाएगा। श्रम मंत्रालय और ईपीएफओ…

Read More