मेरठ/जानीखुद, 11 मई (प्र)। सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्या ऑडिटोरियम में गत दिवस क्रांति दिवस के अवसर पर संयुक्त गुर्जर परिषद द्वारा गुर्जर जनजागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर सहित देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद चंदन सिंह चौहान ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व अनिवार्य है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक समाज के लोग नीति-निर्धारण के स्तर तक नहीं पहुंचेंगे तब तक अपेक्षित सुधार और अधिकारों की प्राप्ति संभव नहीं है।
विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि समाज का राजनीतिक शोषण रोकने के लिए हमें गुटबाजी छोड़कर संगठित होना
होगा। उन्होंने अपील की कि अभिभावक अपनी बेटियों को भी बेटों के समान उच्च शिक्षा दिलाएं ताकि समाज का भविष्य उज्ज्वल हो सके। कार्यक्रम संयोजक भोपाल सिंह गुर्जर ने समाज में फैली कुरीतियों, विशेषकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। वक्ताओं ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में कोतवाल धन सिंह गुर्जर के अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया। समाज ने केंद्र सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की पुरजोर मांग की।
अध्यक्षता वीरेंद्र विक्रम शास्त्री और संचालन डॉ. अनीता मोरल, डॉ. उमा आर्य और डॉ. प्रिया चौहान ने किया। सम्मेलन को विधायक नंद किशोर, विधायक अतुल प्रधान, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, रविंद्र भाटी, नेपाल कसाना, हरिश्चंद्र भाटी, हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण और मनीष चौहान सहित काफी लोगों ने संबोधित किया और अपने विचार रखे। मुख्य रूप से मौजूद रहे रू इस मौके पर भोपाल सिंह गुर्जर, दीपक सरन मोरल, डॉ. विनोद बंसोया, नितिन कसाना, ललित गुर्जर, प्रवीण प्रधान, सचिन चपराणा, सुमित प्रधान अश्वनी गुर्जर, कंवरपाल नागर, सचिन धामा, अभिषेक चौधरी, यशो नंगली, प्रीत मंडोरा, प्रवीण मंडोरा, कुलदीप दादरी, जगदीश पुठ्ठा, वीरेंद्र गुर्जर, रणदीप विकल और पुष्पेंद्र कसाना व अन्य मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

