Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक
    • राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत
    • महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक
    • चंडीगढ़ में अब नहीं चलेगी OLA की कैब और बाइक टैक्सी सर्विस
    • आखिर कब तक आग जैसी आकस्मिक आपदा के बाद होती रहेगी जांच! सरकार दोषी कितना ही बड़ा हो उसे सजा दिलाए, मृतकों के परिवारों को इनकी निजी संपत्ति से दिलाए दस दस करोड़
    • सस्ता 4G फीचर फोन Reliance Jio ने लांच किया
    • भारत में Ai+ ने किए दो नए स्मार्टफोन लांच
    • इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की बड़ी टीम का किया ऐलान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»ऑटो»घर पर कार धोते समय ना करें पांच गलतियां, धीरे-धीरे पहुंचता हैं बड़ा नुकसान
    ऑटो

    घर पर कार धोते समय ना करें पांच गलतियां, धीरे-धीरे पहुंचता हैं बड़ा नुकसान

    adminBy adminMay 11, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 11 मई (ता)। लोग लाखों रुपये खर्च करके कार खरीदते हैं और चाहते हैं कि वह सालों तक नई जैसी बनी रहे। इसके लिए समय-समय पर सर्विस, मेंटेनेंस और सफाई बेहद जरूरी होती है। हालांकि, पैसे बचाने के चक्कर में कई लोग अपनी कार को खुद घर पर धोना बेहतर समझते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन गलत तरीके और घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से आपकी कार को ऐसा नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई बाद में महंगी पड़ जाती है। हम यहां पर विस्तार में बता रहे हैं कि घर पर कार धोते समय कौन-सी आम गलतियां कार की सेहत बिगाड़ती हैं, घरेलू तरीकों से क्या नुकसान होता है और सही तरीका क्या है, ताकि आपकी कार की शाइन और वैल्यू दोनों बनी रहे।
    घर पर कार धोने से होने वाले बड़े नुकसान

    1. डिशवॉश लिक्विड या डिटर्जेंट से पेंट की बर्बादी
      अक्सर लोग बर्तन धोने वाले साबुन, शैम्पू या कपड़े धोने के डिटर्जेंट से कार धो लेते हैं। ये केमिकल्स कार पेंट के लिए बने ही नहीं होते हैं। कार की क्लियर कोट लेयर धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। पेंट फीका पड़ने लगता है और चमक गायब हो जाती है। शुरुआत में फर्क नहीं दिखता, लेकिन कुछ महीनों में कार पुरानी लगने लगती है।
    2. नींबू, बेकिंग सोडा और विनेगर
      कई लोग इंटरनेट या देसी सलाह के भरोसे नींबू, बेकिंग सोडा, सिरका (विनेगर) जैसी चीजें गाड़ी धुलने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इनकी वजह से एसिडिक और एब्रेसिव तत्व पेंट को खुरच देते हैं। इससे माइक्रो स्क्रैच बनते हैं, जो बाद में साफ दिखने लगते हैं। इनकी वजह से मेटल पार्ट्स पर जंग लगने का खतरा बढ़ता है। ये नुस्खे तुरंत सफाई तो कर देते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में कार की उम्र घटा देते हैं।
    3. पुराने कपड़े और तौलिए से स्क्रैच
      पुरानी टी-शर्ट, बेडशीट या टॉवल से कार पोंछना बहुत आम है। बहुत से लोग घर पर कार धुलने के बाद पानी को साफ करने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। पुराने कपड़ों में फंसी धूल रेत की तरह काम करती है। कार बॉडी पर स्वर्ल मार्क्स और स्क्रैच बन जाते हैं। काली या डार्क कलर कारों पर ये जल्दी दिखते हैं। इससे कार साफ तो लगती है, लेकिन पास से देखने पर पेंट खराब दिखने लगता है।
    4. धूप या तेज गर्मी में कार धोना
      कई लोग सुबह या दोपहर की तेज धूप में ही कार धो देते हैं या धोने के बाद धूप में सुखा देते हैं। इसकी वजह से पानी के दाग (ॅंजमत ैचवजे) जम जाते हैं। पेंट की नेचुरल शाइन कम हो जाती है। साथ ही प्लास्टिक और रबर पार्ट जल्दी सख्त होने लगते हैं। बार-बार ऐसा करने से कार समय से पहले पुरानी दिखने लगती है।
    5. गलत क्रम में कार धोना
      ज्यादातर लोग ऊपर से कार धोना शुरू करते हैं और नीचे की गंदगी बाद में साफ करते हैं। ऐसा करने से नीचे की मिट्टी और ग्रीस ऊपर फैल जाती है। इसके साथ ही पेंट पर ज्यादा खरोंच पड़ती है और कार सही से साफ नहीं हो पाती है।
    Auto Avoid These 5 Mistakes When Washing Your Car at Home—They Gradually Lead to Significant Damage. Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक

    June 23, 2026

    राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत

    June 23, 2026

    महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.