लखनऊ, 11 मई (ता)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सरकार नौ साल में जनता के लिए कुछ नहीं कर सकी, तो आखिरी नौ महीनों में नए मंत्री क्या कर लेंगे। तंज कसते हुए कहा कि इसमें मंत्रियों की कोई भूमिका नहीं होती, उधर से पर्ची आएगी और यहां सिर्फ पढ़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सीएम का मतलब ‘कोरियर एंड मैसेंजर’ बनकर रह गया है।
कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं और अब भी वही स्थिति बनी रहेगी। जनता परेशान है और विकास कार्य ठप पड़े हैं। जल जीवन मिशन में बनाई गई पानी की टंकियां भ्रष्टाचार का बोझ नहीं सह पा रही हैं और लगातार गिर रही हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग बदहाल हो चुके हैं।
आरोप लगाया कि कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी के कारण महंगाई और भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। वृक्षारोपण अभियान को भी उन्होंने भ्रष्टारोपण करार दिया। स्मार्ट मीटर योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बिजली उपभोक्ताओं की जेब से पैसा निकालकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है।
भाजपा नौकरियों में आरक्षण घोटाला कर रही है और लोगों के हक-अधिकार छीन रही है। फिल्म स्क्रीनिंग को लेकर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता पूछ रही है कि फिल्म सबसे आगे बैठकर देखेंगे या पीछे बैठकर। साथ ही कहा कि फिल्म ध्यान से देखिएगा, हो सकता है कर्मफल-कंसफल का सिद्धांत समझ में आ जाए और कुछ अच्छा बदलाव देखने को मिले।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

