Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कूड़े से भरी ट्रॉली में ले गए लावारिस शव, कचरा ग्राउंड में ही दफना दिया
    देश

    कूड़े से भरी ट्रॉली में ले गए लावारिस शव, कचरा ग्राउंड में ही दफना दिया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 11, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दमोह 11 मई। तेंदूखेड़ा नगर परिषद क्षेत्र में एक शव को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं हो सका. शव को कचरा युक्त ट्रॉली में लेया गया. हैरानी की बात है की शव को कचरा ग्राउंड में ही दफना दिया गया. नगर परिषद सीएमओ का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. परिषद की इस कार्य प्रणाली पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं.

    तेंदूखेड़ा नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया. ग्राम बगदरी के जंगल में चार-पांच दिन पूर्व एक शव देखा गया था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान उजागर नहीं हो सकी. जिसके बाद उसे लावारिस घोषित कर दिया गया.

    रविवार शाम नगर परिषद के कर्मचारियों ने अज्ञात शव को नगर के खकरिया मार्ग पर वार्ड क्रमांक 9 स्थित संदीपनी विद्यालय एवं कॉलेज के पास ले जाकर दफना दिया. लेकिन शर्मिंदगी की बात यह है की जिस कचरा वाहन में शव को ले जाया गया उस ट्रॉली में पूर्व से ही कुछ कचरा पड़ा हुआ था. उसे साफ करने की जहमत तक कर्मचारियों ने नहीं उठाई. जिस स्थान पर मृतक का शव दफनाया गया वह स्थान नगर परिषद का कचरा निष्पादन का ग्राउंड है. उसी जगह गड्ढा खोद कर मृतक का शव दफना दिया गया.

    स्थानीय निवासी महाराज सिंह सुखदेव का कहना है कि, चाहे शव लावारिस ही क्यों न हो, लेकिन वह भी किसी इंसान का था. कर्मचारियों को उसके साथ गरिमा एवं सम्मानजनक व्यवहार करना था. लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या प्रशासन के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हैं. क्योंकि इस तरह के दृश्य जिले में आए दिन देखने को मिलते हैं. जिले में कई जगह बाकायदा शव वाहन भी हैं लेकिन उसके बाद भी लावारिस शवों को कचरा गाड़ियों या ट्रॉलियों में ही क्यों ले जाया जाता है.

    इस संबंध में तेंदूखेड़ा टीआई रविद्र बागरी ने कहा कि, मेरे द्वारा नगर परिषद को सूचित किया गया था. जिसके बाद नगर परिषद द्वारा शव को ले जाया गया एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित स्थान पर अज्ञात शव को दफनाया गया है. शव दफनाने का काम नगर परिषद का होता है. हम केवल वैधानिक कार्रवाई करने के बाद उन्हें शव सौंपते हैं.

    damoh DAMOH CREMATION DEAD BODY tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज

    August 6, 2026

    कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत

    August 6, 2026

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.