चंदौली 12 मई। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में 24 घंटे में तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले साइको किलर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। रात करीब 11 बजे दरियापुर में सीन रीक्रिएशन के दौरान वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। आरोपी के सीने और पेट में दो गोलियां लगी हैं। इस दौरान एसआई और जीआरपी सिपाही घायल हुए हैं। डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण के मुताबिक, अमृतसर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने पहली वारदात रविवार सुबह 6.45 पर पैसेंजर ट्रेन में अंजाम दी थी। जिसमें आरोपी ने ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में चढ़कर गाजीपुर…
Author: admin
राजगढ़ 12 मई। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर शहर में मंगलवार को एक पेट्रोल पंप पर अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पेट्रोल टैंकर और पेट्रोल पंप का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। हादसे में करीब 15 मोटरसाइकिलें जल गईं, जबकि चार कर्मचारियों समेत करीब13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक कर्मचारी की हालत गंभीर होने पर उसे राजगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक शहर के बीच स्थित चुन्नालाल-मुन्नालाल पेट्रोल पंप पर 20 हजार लीटर फ्यूल लेकर एक टैंकर पहुंचा था। देर रात टैंकर से ईंधन…
प्रयागराज, 12 मई (ता)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों पर चिंता जताते हुए एक आदेश में कहा है कि तारीख पर तारीख वाली स्थिति के लिए केवल न्यायिक अधिकारी जिम्मेदार नहीं हैं, सरकार, पुलिस तंत्र की कमियां भी मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।यह टिप्पणी न्यायमूर्ति अरुण देशवाल ने हत्यारोपी मेवालाल की जमानत याचिका पर की है। कोर्ट ने फिल्म डायलॉग ‘तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख मिलती रही३.. लेकिन इंसाफ नहीं मिला… का जिक्र कर कहा कि यह डायलॉग लोकप्रिय हुआ, क्योंकि यह आम आदमी की धारणा थी। मगरइसका कारण राज्य, उसकी पुलिस भी है क्योंकि…
मेरठ, 12 मई (प्र)। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर बेगमपुल स्टेशन यात्रियों के लिए सुगमता का नया केंद्र बनने जा रहा है। बढ़ती भीड़ और स्टेशन की महत्वपूर्ण लोकेशन को देखते हुए अब यहां चारों दिशाओं से प्रवेश और निकास की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। अब लालकुर्ती, मवाना रोड, आबूलेन और कैंट क्षेत्र के लोग सीधे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। प्रवेश और निकास के दो और केन्द्र चालू हो गए हैं।गत 22 फरवरी को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैपिड के मेरठ कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया था, तब बेगमपुल स्टेशन के दो केन्द्र-1 और 4 शुरू…
लखनऊ 12 मई। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से करीब 38 जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। दरअसल पिछले दो-तीन दिनों से मौसम शुष्क होने, आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे. प्रदेश में सोमवार को अधिकतम न्यूनतम तापमान में तीन से लेकर…
लखनऊ, 12 मई (ता)। यूपी में लेखपाल भर्ती के लिए 21 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जिलों की सूची जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 21 मई को पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे के बीच होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर शुल्क जमा करने के बाद जिलों की अग्रिम सूचना देख सकते हैं।यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7,994 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा 21 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में…
मेरठ 12 मई (प्र)। शहर में लगने वाले जाम के समाधान के लिए रोडवेज के भैंसाली बस अड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए दो स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब भूमि मालिकों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाना है। मंडलायुक्त से अनुमति मिलने के बाद मुख्य कोषाधिकारी भी पत्रावली का परीक्षण कर चुके । जांच-पड़ताल के बाद अब जिला प्रशासन ने मुआवजा भुगतान के लिए एनसीआरटीसी से 100 करोड़ रुपये मांगे हैं। संभवतः एक सप्ताह में धनराशि मिलते ही भूमि मालिकों को भुगतान शुरू कर दिया जाएगा भुगतान के बाद जमीन…
मेरठ 12 मई (प्र)। प्रांतीयकृत ऐतिहासिक मेला नौचंदी के लिए इस बार क्षेत्र की जनता को पारंपरिक उद्घाटन के बाद लगभग दो महीने इंतजार करना पड़ा। होली के बाद दूसरे रविवार (15 मार्च) को मेले का पारंपरिक उद्घाटन हुआ था। उसके बाद से लोग मेला में रौनक का इंतजार कर रहे हैं। अब इंतजार खत्म हो गया है। 13 मई बुधवार को प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास और राजनीतिक पेंशन विभाग व जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धर्मपाल सिंह मेले का उद्घाटन करेंगे। मेला स्थल पर अब बड़ी संख्या में दुकानें पहुंच गई हैं। झूले भी तैयार हैं। पटेल मंडप…
मेरठ 12 मई (प्र)। ऊंचा सद्दीक नगर में पैंठ में कपड़ा बेचने वाले युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस एनकाउंटर से बचाने की एवज में 75 हजार रुपये दलालों द्वारा आरोपी पक्ष से लिए जाने की चर्चाएं हैं। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी। साथ ही, थाना प्रभारी की ओर से थाने के गेट पर थाना परिसर में दलालों का आना सख्त मना है’ का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इस दलालों में खलबली मची हुई है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर निवासी अमन कुरैशी लालकुर्ती पैठ में…
मेरठ 12 मई (प्र)। स्वॉट टीम और लिसाड़ी गेट पुलिस ने चमड़ा पैंठ वाली गली में हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। हथियार बनाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से तमंचे और पिस्टल बरामद की गई है। कुछ अधबने हथियार भी बरामद किए हैं। खास बात यह है कि युवाओं को हथियार पहुंचाने के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर हथियारों की रील बनाकर वायरल करके लुभाते थे। इसके बाद 10 हजार में तमंचा और 40 से 50 हजार रुपये के बीच पिस्टल बेचा करते थे। गैंग का सरगना मूल रूप से लक्खीपुरा लोहिया नगर और…
