प्रयागराज, 24 अप्रैल। भारत की आध्यात्मिक चेतना का ध्रुवतारा, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का पावन संगम है वह मानवता को एकता का शाश्वत संदेश देता रहा है, उसी पुण्यभूमि त्रिवेणी संगम में एक अद्वितीय और अलौकिक आध्यात्मिक-सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न हुआ। ऐसे अवसर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, भक्ति और राष्ट्रीय चेतना के विराट उत्सव के रूप में इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में अंकित हो जाते हैं।परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, बागेश्वरपीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी तथा भक्ति स्वर सम्राट श्री हंसराज रघुवंशी जी का संगम की धरती पर पावन संगम हुआ। संगीत व अध्यात्म के इस…
Author: admin
लखनऊ, 24 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में मानक के विपरीत बिक्री पर 14 फर्मों के खाद्य तेलों एवं अन्य उत्पादों पर पाबंदी लगा दी गई है। ये फर्में खाद्य तेल और वसायुक्त किसी भी उत्पाद को नहीं बना सकेंगी। इनके उत्पाद की बिक्री, भंडारण और वितरण प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की आयुक्त डा. रोशन जैकब ने लगाया है। प्रदेश में खाद्य तेलों में मिलावट की शिकायत पर 23 फरवरी को प्रदेशभर में 58 टीमों ने 64 खाद्य तेल इकाइयों की जांच की। इसमें 56 इकाइयों से 206 नमूने लिए गए। नमूनों की जांच…
पिछले कुछ दिनों से कभी बारिश कभी ठंड और गर्मी की बन रही परिस्थितियों के बाद गर्मी अचानक तेज पड़ने लगी है धीरे धीरे पारा बढ़ रहा है और जल्दी ही लू और गरम हवा का अहसास होने लगेगा।जैसा मैने देखा है कि गरीब आदमी तो इनका अभ्यस्त हो जाता है लेकिन अमीर और मध्यम दर्जे के नागरिकों को एकदम इसकी आदत नहीं पड़ती इसलिए हर साल होने वाली सीजन की बीमारियां अपना असर दिखाने लगती है जिस से कभी दस्त बुखार तो कभी ठंडे पानी पीने से जुकाम और खांसी का प्रकोप असर दिखाने लगता है। ऐसे में जैसा…
फर्रुखाबाद 24 अप्रैल। फर्रुखाबाद के एक मैरिज हॉल में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को गोली लग गई। गोली चलाने वाला लोक जन शक्ति पार्टी के नेता का बाउंसर था।प्रत्क्षदर्शियों ने बताया कि द्वारचार की रस्म के दौरान जयमाल स्टेज से लगभग 50 मीटर की दूरी से फायरिंग हुई थी। गोली दुल्हन के जीजा के पेट में लग गई। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। विवाह स्थल पर लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इसी भीड़ का फायदा उठाकर नेता और उसके साथ आए बाउंसर वहां से भाग निकले। लेकिन पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर…
बुलंदशहर 24 अप्रैल। यूपी के बुलंदशहर के नगर कोतवाली पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी काफी समय से पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे सुशीला विहार इलाके में रह रहा था. पुलिस ने उसके पास से एक जाली आधार कार्ड, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और एक पाकिस्तानी पासपोर्ट की फोटो कॉपी बरामद की है. नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के अनुसार, उपनिरीक्षक मोहित कुमार की टीम देर रात गश्त पर थी. पूछताछ में आरोपी की पहचान सैयद वासित अली पुत्र सैयद लईक अहमद (मूल निवासी कराची, पाकिस्तान) के रूप में हुई. आरोपी के पास से आधार कार्ड…
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (ता)। क्या आपने कभी गौर किया है कि घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे जल्दी बीमार क्यों पड़ते हैं, जबकि नौजवानों पर मौसम या बीमारियों का असर आसानी से नहीं होता?इसका जवाब हमारे शरीर के ‘सुरक्षा चक्र’ यानी हमारी इम्युनिटी में छिपा है। हम अक्सर यह मान लेते हैं कि शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत जीवन भर एक जैसी रहती है, लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है।दिल्ली के सरिता विहार स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एस. चटर्जी ने कहा कि शरीर के बाकी हिस्सों की तरह ही हमारी इम्युनिटी…
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (ता)। पुरुषोत्तम मास या मलमास कहलाने वाले अधिक मास को भगवान विष्णु की आराधना के लिए उत्तम माना गया है। इस माह में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं। ऐसे में कुछ खास उपाय द्वारा आप भगवान विष्णु के कृपा पात्र बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस दौरान आपको किन कामों को करने व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।अधिक मास को धर्म-कर्म के लिए सर्वाेत्तम समय माना गया है। इस दौरान आप श्रीमद्भगवद्गीता, विष्णु सहस्त्रनाम और राम कथा का पाठ कर सकते हैं, जो बेहद फलदायी होता है। साथ…
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (ता)। पूरी रात सफर की थकान, हाथ में भारी लगेज और नींद से भरी आंखें… आप सुबह-सुबह अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचते हैं, लेकिन होटल के रिसेप्शन से आवाज आती है, सॉरी, हमारा चेक-इन टाइम दोपहर 2 बजे है। यह सुनकर गुस्सा तो आता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस नियम के पीछे की वजह क्या है? क्यों दुनियाभर के छोटे-बड़े होटल, 2 बजे के बाद ही चेक-इन का समय रखते हैं? आइए होटल इंडस्ट्री के इस 12 से 2 बजे वाले नियम के पीछे की असली कहानी समझते हैं।होटल के लिए सबसे बड़ी…
नई दिल्ली 24 अप्रैल। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को आजीवन कारावास के आदेश पर रोक लगाकर अंतरिम राहत दी है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 2003 में एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की हत्या के मामले में जोगी को यह सजा सुनाई थी। उच्च न्यायालय ने छह अप्रैल को सुनाए फैसले में जोगी को दोषी ठहराया था और उन्हें तीन सप्ताह के भीतर जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने को कहा था। आदेश के विरुद्ध जोगी की ओर से शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई थी। उन्होंने आत्मसमर्पण करने की…
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (ता)। गर्मियों के मौसम में कार केवल सफर का साधन नहीं रह जाती, बल्कि वह धूप में खड़े-खड़े एक भट्टी में तब्दील हो जाती है। जब बाहर का तापमान 35°सी होता है, तो बंद कार के अंदर का तापमान मात्र 30 मिनट में 50-60°सी तक पहुंच सकता है।ऐसी स्थिति में कार के अंदर रखी कुछ मामूली चीजें आपकी कार को आग के हवाले कर सकती हैं। इसलिए अगर आप कार से किसी रोड ट्रिप पर जा रहे हैं, तो सुरक्षा के लिहाज से कुछ चीजों को भूलकर भी अपनी कार में नहीं छोड़ना चाहिए। आइए जानें…
