Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»23 जुलाई को सीएम योगी गोरखपुर को देंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात, ₹429.49 करोड़ की लागत से तैयार फ्लाईओवर करेंगे उद्घाटन
    देश

    23 जुलाई को सीएम योगी गोरखपुर को देंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात, ₹429.49 करोड़ की लागत से तैयार फ्लाईओवर करेंगे उद्घाटन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर 20 जुलाई। यातायात सुगमता को नई ऊंचाई देने वाले गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर (टीपीनगर-पैडलेगंज) पर गुरुवार (23 जुलाई) से फर्राटा भरने की सौगात मिल जाएगी। 429 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे करेंगे।

    गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर, मजबूत रोड कनेक्टिविटी और आवागमन सुगमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी से अधिक लंबाई वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये की लागत आई है।

    कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार के अनुसार टीपीनगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण तथा अतिरिक्त फोरलेन द्वारा देवरिया बाईपास रोड की तरफ जोड़ने हेतु फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब मुख्यमंत्री जी के हाथों इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है।

    कई जिलों की कनेक्टिविटी का प्रवेश द्वार है नौसढ़-टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग
    उल्लेखनीय है कि लखनऊ-गोरखपुर हाइवे एनएच-28 एवं वाराणसी / प्रयागराज-गोरखपुर हाईवे से आने वाले वाहन नौसढ़ चौराहे से होते हुए गोरखपुर शहर में प्रवेश करते है। नौसढ़ तिराहे से गोरखपुर शहर के अंदर का मार्ग टीपीनगर, रुस्तमपुर, देवरिया बाईपास, पैडलेगंज होते हुए जनपद सिद्धार्थनगर एवं जनपद महराजगंज होते हुए पड़ोसी मित्रराष्ट्र नेपाल तथा जनपद देवरिया व कुशीनगर होते हुए बिहार को जाता है।

    नौसढ़ तिराहे से पैडलेगंज चौराहे तक का मार्ग सिक्सलेन में परिवर्तित किया जा चुका है। नौसढ़ तिराहे के बाद पैडलेगंज तक टीपीनगर, महेवा फलमंडी, रुस्तमपुर ढाला आदि के साथ ही अत्यंत घनी आबादी एवं तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान होने के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक लोड अधिक रहता है।

    रुस्तमपुर चौराहे से पैडलेगंज के बीच से देवरिया एवं बिहार जाने के लिए फोरलेनलेन का बाईपास बना हुआ है। यह बाईपास भी शहर के अति महत्वपूर्ण तारामंडल, चिड़ियाघर, सहारा एस्टेट से होकर गुजरता है।

    ट्रैफिक दबाव देखकर सीएम ने दिए थे सिक्सलेन फ्लाईओवर बनाने के निर्देश
    ट्रैफिक दबाव की इन परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सिक्सलेन फ्लाई ओवर बनाने के निर्देश दिए थे। सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण टीपीनगर से प्रारंभ कर पैडलेगंज चौराहे से पहले तक किया गया है। साथ ही टीपीनगर से पैडलेगंज के मध्य से होकर निकलने वाले देवरिया बाईपास पर फोरलेन को लीफ से कनेक्टिविटी देना अपरिहार्य होने के कारण फोरलेन के लीफ का भी निर्माण कराया गया है।

    cm Yogi Adityanath gorakhpur six-lane-flyover tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.