Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जहां पहुंच गई PNG लाइन, वहां तीन महीने में सरेंडर करना होगा LPG कनेक्शन
    देश

    जहां पहुंच गई PNG लाइन, वहां तीन महीने में सरेंडर करना होगा LPG कनेक्शन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 22, 2026No Comments32 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 22 मई (प्र)। पश्चिम एशिया में संघर्ष का असर ऊर्जा आपूर्ति पर इस कदर पड़ रहा है कि अब एलपीजी कनेक्शनों को कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस ऊर्जा संकट के चलते पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) व लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) उपभोक्ताओं के लिए नया बदलाव आने जा रहा है। जिन मुहल्ले या कालाेनियों में पीएनजी की लाइन पहुंच चुकी है, वहां पर अब लोगों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा।

    इसके लिए तीन महीने की समय सीमा दी जाएगी। इस समय सीमा के अंदर उन लोगों को भी पीएनजी कनेक्शन लेना पड़ेगा जिन्होंने अब तक पीएनजी से दूरी बना रखी थी। यानी अब जिनके घर, मुहल्ले या कालोनी में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है वहां एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलेगा।
    गेल गैस लिमिटेड मेरठ में अभियान शुरू करने जा रहा है। उसने इसके लिए कालोनियों को नोटिस देने की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले उन कालोनियों से शुरुआत की जाएगी जहां पर अधिकांश घरों में पीएनजी कनेक्शन लिया जा चुका है। नोटिस देने के बाद जिन घराें में कनेक्शन नहीं है, उन घरों में 10 दिन में कनेक्शन दिया जाएगा।

    जब शत-प्रतिशत घरों में पीएनजी कनेक्शन हो जाएगा तब गेल गैस लिमिटेड की ओर से जिलाधिकारी की उपस्थिति में एलपीजी मुक्त मुहल्ला या कालोनी की घोषणा होगी। इस घोषणा का आधिकारिक पत्र पेट्रोलियम कंपनियों को भेजा जाएगा। उसी पत्र के साथ कनेक्शन का विवरण भी दिया जाएगा। गेल द्वारा उपलब्ध कराई सूची के आधार पर पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी कनेक्शनों को निरस्त कर देंगी।

    उसके बाद संबंधित कालोनी, मुहल्ले में एलपीजी सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। उसकी प्रतिलिपि एलपीजी के जिला कोर्डिनेटर, एलपीजी वितरण केंद्र व जिला पूर्ति अधिकारी के पास भी रहेगी। गेल गैस लिमिटेड मेरठ क्षेत्र के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि नोटिस देने की शुरुआत कर दी है। जल्द ही तीन-चार कालोनियाें को एलपीजी मुक्त घोषित किया जाएगा। यह निर्णय मुख्यालय से मिले निर्देशों के तहत लिया गया है।

    1138 उपभोक्ताओं ने बिल नहीं दिया, हटेगा एलपीजी कनेक्शन
    शहर के 1138 उपभोक्ताओं ने एक साल से अधिक समय से पीएनजी का बिल नहीं जमा किया है। अब गेल गैस लिमिटेड ने ऐसे उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद कर दी है। ऐसे उपभोक्ता एलपीजी कनेक्शन का भी उपयोग करते हैं, इसलिए गेल गैस लिमिटेड ने एलपीजी के क्षेत्रीय वितरण अधिकारी (कोर्डिनेटर) नोएडा को सूची भेजकर एलपीजी कनेक्शन निरस्त करने को कहा है। ये लोग जब पीएनजी बिल भुगतान कर देंगे तब पीएनजी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

    सीएनजी की भारत में स्थिति
    सीएनजी व पीएनजी एक ही गैस हैं। भारत में कुल सीएनजी आवश्यकता का लगभग 60 प्रतिशत उत्पादन स्थानीय स्तर पर होता है, इसलिए इसकी आपूर्ति में संकट नहीं आएगा। घर, होटल, कैंटीन व वाहनों को आपूर्ति लगातार होती रहे इसलिए औद्योगिक पीएनजी की आपूर्ति को प्राथमिकता से हटा दिया गया है। उद्योगों को कुल आवश्यकता का सिर्फ 55 प्रतिशत ही उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

    GAIL Gas Limited meerut news meerut report PNG tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.