Author: admin

मेरठ, 22 मई (प्र)। सेंट्रल मार्केट मामले में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शहर में आवासीय भवनों में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और नर्सिंग होम को संबंधित प्राधिकरण, नगर निगम, आवास विकास परिषद की एनओसी उपलब्ध करने के आदेश दिए थे।इस आदेश के बाद विभिन्न योजनाओं में संचालित हो रहे 21 अस्पतालों ने सीएमओ कार्यालय में एनओसी जमा कराई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आवासीय भवनों में चल रहे जो अस्पताल एनओसी जमा नहीं कराएंगे, इन पर सख्त कार्रवाई करने की तैयार है।…

Read More

मेरठ, 22 मई (प्र)। शहर से किला परीक्षितगढ़ और मवाना क्षेत्र की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को अगले चार दिनों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जेलचुंगी चौराहे से बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल तक का मुख्य मार्ग 23 से 26 मई तक पूरी तरह बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल के समीप लघु सेतु पुल निर्माण कार्य शुरू किए जाने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।ट्रैफिक विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार जेलचुंगी चौराहे से किला परीक्षितगढ़ जाने…

Read More

मेरठ 22 मई (प्र)। पश्चिम एशिया में संघर्ष का असर ऊर्जा आपूर्ति पर इस कदर पड़ रहा है कि अब एलपीजी कनेक्शनों को कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस ऊर्जा संकट के चलते पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) व लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) उपभोक्ताओं के लिए नया बदलाव आने जा रहा है। जिन मुहल्ले या कालाेनियों में पीएनजी की लाइन पहुंच चुकी है, वहां पर अब लोगों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा। इसके लिए तीन महीने की समय सीमा दी जाएगी। इस समय सीमा के अंदर उन लोगों को भी पीएनजी कनेक्शन लेना पड़ेगा जिन्होंने अब तक…

Read More

मेरठ, 22 मई (प्र)। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 में गन्ना किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्मा गत दिवस गंगानगर स्थित संगठन कार्यालय पर किसानों के साथ बैठक कर रहे थे। वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार गन्ना नियंत्रण आदेश 1966 में बदलाव करके चीनी मिल मालिकों को भारी लाभ पहुंचाना चाहती है। राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक मौजूद रहे।

Read More

लखनऊ, 22 मई (ता)। यूपी के विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य कर दिया गया है। विद्यार्थियों के बीच समानता अनुशासन बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर 24 घंटे में ही उच्च शिक्षा विभाग ने इसे लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है।उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का कहना है कि विश्वविद्यालय, कॉलेजों में अब ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। प्रत्येक संस्थान की एक यूनिफॉर्म होगी और उसे सभी छात्र समान रूप से पहनेंगे। छात्रों के बीच ऊंच-नीच का भेदभाव उत्पन्न न हो, इसके लिए ड्रेस…

Read More

लखनऊ 22 मई। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शासन ने यूपी के 104 उप जिलाधिकारियों का वेतनमान बढ़ाकर उन्हें लेवल-11 में प्रोन्नत कर दिया है.नियुक्ति अनुभाग-3 की ओर से बीती देर रात को इस संबंध में आदेश जारी किया गया. इसे यूपी सरकार की बड़ी प्रोन्नति माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश सिविल सेवा नियमावली-1982 के तहत यह लाभ उन अधिकारियों को मिला है जिन्होंने वेतनमान 15600-39100 एवं ग्रेड पे 5400 में 5 वर्ष की नियमित और संतोषजनक सेवा पूरी कर ली है. इन सभी अधिकारियों को अब वेतनमान…

Read More

मेरठ, 22 मई (प्र)। एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने पर ब्रह्मपुरी थाने की माधवपुरम चौकी के पीछे ही ट्रैप बिछाया। दरोगा ने अपने साथी को रिश्वत लेने भेजा। टीम ने दरोगा के साथी गौरव गर्ग को दबोच लिया। टीपीनगर थाने में दरोगा समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है।माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी एडवोकेट फरहीन का अपने ही चाचा आबिद व खालिद पक्ष से विवाद चल रहा है। खालिद ने 14 मार्च को थाने में कातिलाना हमले समेत कई धाराओं में फरहीन, उनके पिता बोबी, भाई जुबैर, इशान, बहन सानिया पर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच ब्रह्मपुरी…

Read More

मुजफ्फरनगर, 22 मई (ता)। भोपा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने आईपीएल मैच पर सट्टा खेलने वाले गिरोह के सरगना मोरना निवासी परवेज सहित पांच आरोपियों को मोरना से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लाख रुपये नगद, सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व एक टैबलेट बरामद किया। लगभग पांच खातों को सील किया गया है। यह गिरोह प्रतिदिन चार लाख रुपये व प्रतिमाह सवा करोड़ रुपये तक का लेनदेन करता था।एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भोपा थाना के मोरना में गांव के…

Read More

नई दिल्ली 22 मई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों को भारी- भरकम कर्ज देने में बैंक अक्सर लापरवाही बरतते हैं। वहीं आम लोगों को छोटे ऋण के लिए भी सख्त और अक्सर थकाने वाली प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जो कुछ मामलों में उत्पीड़न की सीमा तक पहुंच जाती हैं। अदालत ने कहा कि यह बड़े कर्ज पर नरमी और छोटों पर सितम जैसी बात है। जस्टिस अहसानुद्दीन अमनुल्लाह और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने यह टिप्पणी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ मेसर्स भास्कर इंटरनेशनल प्रा. लि. की याचिका पर सुनवाई…

Read More

रुद्रप्रयाग, 22 मई (ता)। द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम के कपाट कर्क लग्न में गत दिवस पूर्वाह्न 11ः30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गत दिवस बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली अपने अंतिम पड़ाव गौंडार से सुबह 10 बजे मध्यमेश्वर धाम पहुंची। सुबह 10ः30 बजे मंदिर के मुख्य द्वार पर पूजा शुरू हुई और तय मुहूर्त पर कपाट खोल दिए गए। इसके बाद पुजारी शिव शंकर लिंग ने भगवान मध्यमेश्वर के स्वयंभू लिंग को समाधि रूप से शृंगार रूप दिया और फिर दर्शन का क्रम शुरू हो गया। बता दें कि शीतकाल के समापन या कपाट खुलने के तुरंत…

Read More