Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»स्टांप चोरी में करोड़ों का नहीं जांच होने पर बिल्डरों व ठेकेदारों का निकलेगा अरबों का खेल
    देश

    स्टांप चोरी में करोड़ों का नहीं जांच होने पर बिल्डरों व ठेकेदारों का निकलेगा अरबों का खेल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 20, 2026No Comments53 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हमारी सरकारें चुनावी घोषणाओं और जनहित की योजनाओं का क्रियान्वयन मिलने वाले राजस्व से करती है। यह सभी जानते हैं। लेकिन उसके बावजूद इस अत्यंत महत्वपूर्ण और सरकार की आर्थिक मजबूती का माध्यम राजस्व चोरी की खबरें ज्यादातर विभागों से संबंध पढ़ने सुनने को मिलती हैं। दस रुपये के स्टांप पर करोड़ों की संपत्ति के लेनदेन में राजस्व की चोरी स्पष्ट नजर आती है। एक खबर पढ़ी थी कि सौ रुपये के स्टांप पर बड़े बड़े ठेके लिये जा रहे थे। अगर ध्यान से समीक्षा की जाए तो यह करोड़ों के स्टांप घपले का खेल नहीं है इसमें अरबो रुपये के घपले की संभावना है और यह खेल वो करते हैंं तो उच्च से उच्च अधिकारी के साथ बैठकर खाना खाते हैं या रात को गिलास टकराते हैँ। वरना सब जानते हैं कि सामने वाला क्या रहाहै और उसमें कितना नुकसान सरकार को हो रहा हैं। जानकारों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के इर्द गिर्द घूमने वालों के द्वारा ज्यादातर इस तरह के प्रकरणों को ज्यादा अंजाम दिया जाता है। लोग बताते हैं कि यह जनप्रतिनिधियों के नाम का दबाव बनाकर अफसरों को खामोश रहने को मजबूर करते हैँ और सुविधा शुल्क भी पहुंचा देते हैं। अगर सरकार दो दशक में यूपी समेत देश में बड़े कॉलोनाइजरों जिन्होंने कच्ची कॉलोनियां काटी और बिना मानचित्र के निर्माण कर लिए वो किसानों से एग्रीमेंट कर लेते हैं कि इतना रुपया एडवांस दिया और जैसे जैसे प्लॉट मकान बिकते रहेंगे तो भुगतान होता रहेगा। ऐेसे मामलों में एक एक रजिस्ट्री में कई लाख के स्टांप मिलना चाहिए था उसकी चोरी हो रही बताई जा रही है। क्योंकि बेचता बिल्डर है और रजिस्ट्री किसान व जमींदार कराता है। शायद इसलिए यूपी में पावर अटॉर्नी बंद की गई थी। तब बिल्डर दूसरे प्रदेशों में जाकर करने लगे तो उस पर भी रोक लगीऔर अब विश्वास की दुहाई देकर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर जमीन की खरीद फरोख्त कर लाखों की स्टांप चोरी करते हैँ। तीन दशक पूर्व मेरे द्वारा राज्यपाल मोतीलाल वोहरा के सामने नकली स्टांप का मुददा उठाया गया था जिस पर जांच के आदेश हुए थे और परिणाम आज तक नहीं पता। कहने का आश्य है कि नकली या कम स्टांप लगाने में पकड़े जाने पर दोषी पर कार्रवाई होती है लेकिन अधिकारी बच जाते हैं या कमजोर पैरवी से उनका कुछ नहीं बिगड़ता और सरकार को अरबों रुपये का नुकसान होता रहता है। इसे रोकना है तो बिल्डरों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए तो सरकार की आर्थिक परेशानी दूर होगी।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.