मुंबई, 20 जुलाई (ता)। नमित मल्होत्रा की रामायणम् बिना किसी शक भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जो भारत की सबसे महान कहानी को पूरी दुनिया तक पहुंचाने जा रही है। फिल्म से राम झलक रिलीज होने के बाद मेकर्स ने दर्शकों को भारत के सबसे कालजयी महाकाव्यों में से एक की झलक दिखाई, जिसने हर तरफ जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च आयोजित किया गया, जो बच्चों के लिए भी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का एक यादगार मौका बन गया।
रामायणम् सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दुनिया के सामने भारत की संस्कृति और विरासत को पेश करने की एक खास पहल है। पहली बार मेकर्स ने देशभर के स्कूलों के साथ मिलकर इतना बड़ा सांस्कृतिक अभियान चलाया। 400 से ज्यादा स्कूलों, 18 शहरों और 5 लाख से ज्यादा छात्रों तक पहुंचे इस अभियान का मकसद फिल्म की रिलीज से पहले नई पीढ़ी को रामायण की अमर विरासत से जोड़ना था।
इस अभियान के विजेता बच्चों को दिल्ली में हुए भव्य ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने का मौका मिला, जो उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। उन्हें ट्रेलर की एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग देखने का मौका मिला और साथ ही रामायण की कॉमिक बुक्स भी दी गईं। यह अनुभव इन बच्चों के लिए बेहद खास, यादगार और खुशी से भरा रहा।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

