मुंबई, 22 मई (ता)। फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल्द रिलीज़ किया जाएगा। काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर यह सोशल-नेशनल ड्रामा अपनी दमदार थीम और प्रभावशाली विजुअल्स के चलते पहले ही चर्चा में आ चुका है। ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रस्तुत यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि कहानी, लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी. शिंदे ने संभाली है। दि इंडिया स्टोरीरू स्लो पॉइजऩ इन प्रोग्रेस रासायनिक दुरुपयोग, खासकर खेती में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक तत्वों और उनके जनस्वास्थ्य पर पडऩे वाले गंभीर प्रभावों को केंद्र में रखती है। हाल ही में जारी पोस्टर इस गंभीर लेकिन बेहद अहम विषय की झलक देता है, जिसे फिल्म उजागर करने की कोशिश करेगी। गौरतलब है कि यह कहानी केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रहे एक बड़े संकट की ओर इशारा करती है।
फिल्म औद्योगिक लापरवाही के छिपे खतरों और जागरूकता व जवाबदेही की तत्काल जरूरत को सामने लाने का प्रयास करती है। मेकर्स ने संकेत दिए हैं कि आने वाला टीजऱ दर्शकों को दि इंडिया स्टोरी की गंभीर और प्रभावशाली दुनिया की एक गहरी झलक देगा, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ेगी। साथ ही पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे काजल अग्रवाल और तलपड़े से फिल्म में दमदार और भावनात्मक प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। फिल्म को सह-निर्माता सुमित बागड़े, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी का समर्थन मिला है। वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी निशांत भागवत, संगीत मंगेश धाकड़े, एडिटिंग आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइन अनमोल भावे का है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी। यह ज़ी स्टूडियोज़ की वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी।
Trending
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
- पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
- संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

