नई दिल्ली, 24 अप्रैल (ता)। 2026 की पहली तिमाही में यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करीब 30 प्रतिशत बढ़ी है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को ईवी की ओर तेजी से आकर्षित किया है। रिसर्च फर्म ई-मोबिलिटी यूरोप व न्यू ऑटोमोटिव की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार 2026 की पहली तिमाही में करीब 5,60,000 नए इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यह पिछले साल के मुकाबले 29.4 प्रतिशत अधिक है। खासतौर पर मार्च महीने में, 15 प्रमुख यूरोपीय बाजारों में 51.3 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई, जहां 2.4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं।ई-मोबिलिटी यूरोप के…
Author: admin
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (ता)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन पोको सी81एक्स और सी81 लांच किए हैं। यह कंपनी के बजट फोन है, जिनमें 6300एमएएच तक की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत की बात करें तो पोको सी81एक्स के 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9999 रुपए है, जबकि 4जीबी रैम और 64जीपी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10999 रुपए है। इन दोनों फोन की पहली सेल 27 अप्रैल से होगी।फोन के फीचर्स की बात करें तो पोको सी81एक्स में 6.88 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जबकि पोको…
लखनऊ 24 अप्रैल। एटीएस ने नोएडा से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बागपत के रमाला गांव निवासी 20 वर्षीय तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और दिल्ली की पुरानी सीमापुरी स्थित सन लाइट कालोनी निवासी 20 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है। तुषार चौहान वर्तमान में मेरठ में कंकरखेड़ा स्थित वैष्णो धाम कालोनी में रह रहा था। आरोपितों के पास से 32 बोर की पिस्टल, पांच कारतूस व दो मोबाइल बरामद हुए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि दोनों आरोपित पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी, आबिद जट व पाकिस्तानी…
परशुराम राजा प्रसेनजित की पुत्री रेणुका और भृगुवंशीय जमदग्नि के पुत्र थे। वे विष्णु के अवतार और शिव के परम भक्त थे। इन्हें शिव से विशेष परशु प्राप्त हुआ था। इनका नाम तो राम था, किंतु शंकर द्वारा प्रदत्त अमोघ परशु को सदैव धारण किए रहने के कारण ये परशुराम कहलाते थे। परशुराम भगवान विष्णु के दस अवतारों में से छठे अवतार थे, जो वामन एवं रामचंद्र के मध्य में गिना जाता है। जमदग्नि के पुत्र होने के कारण ये जामदग्न्य भी कहे जाते हैं। इनका जन्म अक्षय तृतीया (वैशाख शुक्ल तृतीया) को हुआ था। अतरू इस दिन व्रत करने…
बंगलुरु, 24 अप्रैल (ता)। रॉयल चौलेंजर्स बंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आज शुक्रवार को आईपीएल मैच में आमने-सामने होंगी, जहां दोनों का लक्ष्य बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना है। चिन्नास्वामी की थोड़ी धीमी पिच पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में आरसीबी के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे, जिससे टीम को छह विकेट से हार मिली थी। यह आरसीबी की इस सीजन में दूसरी हार थी, जिससे वह शीर्ष चार में अपनी जगह मजबूत करने का मौका गंवा बैठी। रॉयल बैंगलुरु के पास आठ अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (8 अंक),…
मुंबई, 24 अप्रैल (ता)। आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं, एक प्यारी और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी का वादा करती है। वाकई यह एक ऐसी फिल्म है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। अपने रूहानी गानों के साथ एक शानदार माहौल बनाने के बाद, अब इंडस्ट्री के एक स्वतंत्र जानकार ने कहा है कि फिल्म की शूटिंग जापानी में करने के पीछे आमिर खान की सोच थी। इंडस्ट्री के एक स्वतंत्र जानकार के मुताबिक, “हालांकि फिल्म ‘एक दिन’ की काफी शूटिंग…
मुंबई, 24 अप्रैल (ता)। अभिनेत्री सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुये कहा है कि कोई भी कभी उन्हें सह कलाकार के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा। धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद, रणवीर सिंह ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में अपनी मजबूत पकड़ को और भी पुख्ता कर लिया है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया हासिल कर रही है। उनकी परफॉर्मेंस को इस साल की सबसे यादगार और प्रभावशाली प्रस्तुतियों में गिना जा रहा है।स्क्रीन पर अपनी शानदार अदाकारी के अलावा, उनकी ऑफ-स्क्रीन शख्सियत भी लोगों का दिल जीत…
बलिया 24 अप्रैल। निजी एंबुलेंस को समय पर पेट्रोल नहीं मिलने के कारण बुधवार रात 50 वर्षीय छट्टू शर्मा की तड़पकर मौत हो गई। पंप संचालक के पेट्रोल नहीं देने पर ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ सतन यादव ने रात में ही बैरिया एसडीएम संजय कुशवाहा को फोन कर मदद मांगी, लेकिन एसडीएम ने भी पल्ला झाड़ लिया। सीएमओ डा. आनंद कुमार ने बताया कि निजी एंबुलेंस के संचालन का लेखा-जोखा परिवहन विभाग के पास होता है। छट्ठू शर्मा को बुधवार रात 10 बजे के करीब सीने में तेज दर्द उठा। स्वजन ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ…
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (ता)। नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने गत दिवस अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी और कारोबारी दीपक भट्ट से संबंध का आरोप है। इसके अलावा निवेश और वित्तीय लेनदेन को लेकर भी सवाल उठे हैं। नेपाल के अखबार कांतिपुर की रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने निष्पक्ष जांच और हितों के टकराव से बचने के लिए पद छोड़ने की बात कही।गुरुंग ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मैंने अपने खिलाफ उठे सवालों को गंभीरता से लिया है। मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से बड़ी है और जनता का भरोसा…
चमोली, 23 अप्रैल। बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह सवा छह बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। पीएम मोदी के नाम से मंदिर में पहली पूजा हुई। इससे पहले बुधवार को ही उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई थी, जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों तक को 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से…
